बिजली कंपनी की नईसडक शाखा मनमानी पर उतरी बगैर सूचना कटौती,शिकायत सूनने वाला कोई नहीं -उपभोक्ताओं को जवाब मिल रहा शिकायत सुबह करो या फिर 1912 पर ही बात करो

  उज्जैन। एक तो बगैर सूचना के बिजली कटौती उपर से उपभोक्ताओं को जवाब दिया जा रहा है कि शिकायत सुबह करो या फिर 1912 पर ही बात करो। ये आलम है बिजली कंपनी की नईसडक शाखा के। मनमानी पर उतारू कंपनी के कर्मचारी किसी की सूनने को तैयार नहीं है या यूं कहें कि उन पर किसी का जोर नहीं तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आम उपभोक्ता के लिए जारी नंबरों को उठाने पर शिकायत के निवारण की बजाय उसे टका सा जवाब मिल रहा है।पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी…

Read More

नगर निगम ने चौडीकरण करते समय मदद का आश्वासन दिया और अब नियम बता रहे चौडीकरण की जद में आए पट्टेधारी चौतरफा संकट में घिरे -पट्टेधारियों ने सहयोग किया लेकिन बैंक ऋण देने और नगर निगम नक्शा और सहयोग देने को तैयार नहीं

उज्जैन। शहर में चौतरफा जारी चौडीकरण में क्षेत्र के पट्टेधारी चौतरफा संकट से घिर गए हैं। ऐसे में उनके मकानों का सिंहस्थ तक निर्माण होना संशय में दिखाई देने लगा है। चौडीकरण की शुरूआत में अधिकारी पट्टेधारियों को आश्वासन दे रहे थे और चौडीकरण में मकान तोडने के बाद से उनके बोल ही बदल गए हैं।शहर में बारह खोली,जयसिंहपुरा मार्ग के साथ गेल इंडिया –नीलगंगा मार्ग का चौडीकरण अन्य क्षेत्रों के साथ बराबर चल रहा है। इन मार्गों के कई निवासी पट्टाधारी है और बीपीएल श्रेणी से हैं। चौडीकरण की…

Read More

शिप्रा में मौजूदा पानी से ही होगा सोमवती स्नान

उज्जैन | सोमवती अमावस्या का 15 जून को स्नान पर्व है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए पहुंचेंगे। अक्सर स्नान पर्व के लिए प्रशासन को शिप्रा में नर्मदा से पानी लेना पड़ता है, लेकिन इस बार शिप्रा में पर्याप्त जल होने की बातें कही जा रही है। हाल ही में गंगा दशमी-शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के चलते नर्मदा का पानी शिप्रा में लिया था, जो कि नदी में है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे, इतना पानी मुख्य घाटों पर…

Read More

रतलाम सर्राफा लूटने की थी तैयारी, पुलिस ने पहले ही दबोचा हथियारबंद खूंखार अंतरराज्यीय गैंग के 6 डकैत गिरफ्तार, एक फरार – रेकी कराने वाला स्थानीय आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा

रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सर्राफा बाजार (चांदनी चौक) में डकैती डालने की तैयारी कर रहे हथियारबंद खुंखार अंतर्राज्यीय गैंग के 6 डकैत पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने बेहद सनसनीखेज योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर घातक हथियारों से लैस पारदी गैंग के  बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी बुरहानपुर की बड़ी डकैती में फरार चल रहा था, जिस पर इनाम भी घोषित था। अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग को रेकी कराने वाला रतलाम…

Read More

कोटा-उज्जैन के बीच आज से दौड़ेगी पहली सीधी मेमू रेल ,आज से शुरू होगी यह सेवा

उज्जैन। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए कोटा और उज्जैन के बीच पहली सीधी मेमू रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा आज 15 जून से नियमित रूप से संचालित होगी। उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व तथा कोटा और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, पहले कोटा से चौमहला तक संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा–चौमहला मेमू का विस्तार…

Read More

सोमतीर्थ कुंड पर श्रद्धालुओं सुविधार्थ आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गई नगर निगम ने कमरकसी, आज अमृत सिद्धि योग में सोमवती अमावस्या

उज्जैन। सोमवार को तडके से ही शहर में अमृत सिद्धि योग में सोमवती अमावस्या का स्नान होगा। सोमतीर्थ पर बडी संख्या में अंचल के श्रद्धालु जुटेंगे,इसके साथ ही शिप्रा के विभिन्न घाटों पर भी स्नान होगा। नगर निगम ने श्रद्धालु स्नान के सुविधार्थ तैयारियां पूर्ण कर ली है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार  सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुलभ सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर रविवार को नगर निगम आयुक्त ने स्थल निरीक्षण किया है।इस दौरान नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों…

Read More

चलती कार की छत पर लेटा युवक:वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

उज्जैन।हरी फाटक अंडरब्रिज रोड पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में एक  सेल्टोस कार हरी फाटक अंडरब्रिज रोड पर दौड़ती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि कार की छत पर एक युवक लेटा हुआ नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 41 मिनट का बताया जा रहा है। सड़क पर दौड़ती कार और उसकी छत पर लेटा युवक किसी भी समय बड़े हादसे का शिकार हो…

Read More

महाकाल सवारी में श्यामू-हथिनी के शामिल होने पर संकट:डॉक्टर बोले, फ्रैक्चर का खतरा

उज्जैन।भगवान महाकाल की सवारी में नजर आने वाली श्यामू हथिनी की सेहत को लेकर शनिवार को दिनभर हलचल रही। पन्ना टाइगर रिजर्व, वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने श्यामू की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि हथिनी को कम से कम एक महीने तक आराम की जरूरत है। ज्यादा चलने-फिरने से उसकी हालत और बिगड़ सकती है।जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि श्यामू के पिछले पैरों में दिक्कत है। उसके पैरों की बनावट में बदलाव आ रहा है और वजन भी ज्यादा है। ऐसे…

Read More

शराब के लिए विवाद करने पर सीने में चाकू घोंप बड़े भाई का कत्ल : मृतक पर दर्ज थे 24 अपराध

उज्जैन। एक क्वार्टर शराब लेकर आई मां से पुत्र दूसरी बोतल लाने के लिए विवाद कर रहा था। छोटे भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ हाथापाई करने लगा। छोटे भाई ने सीने पर चाकू घोंप दिया। बड़े भाई की मौत हो गई।हीरामिल की चाल में रहने वाला में मनीष पिता मोहनलाल टटवाल 35 साल अपराधिक गतिविधियों में शामिल था जिसके खिलाफ 24 अपराध दर्ज थे। उसे शराब पीने की लत थी। शुक्रवार देर शाम मां शगुनबाई मजदूरी कर लौटी थी। मनीष ने मछली बनाने के लिए कहा…

Read More

:दुग्ध संघ के डिप्टी जीएम से की ठगी 5% मुनाफे का लालच देकर 31 बार में ऐंठे रुपए

उज्जैन।शेयर बाजार में हर दिन 5% के मुनाफे और आईपीओ अलॉटमेंट का लालच देकर सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के उप महाप्रबंधक से 1 करोड़ 77 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने 31 बार में करोड़ों रुपए ऐंठे।साइबर पुलिस जानकारी जुटाते हुए जिस खाते में रुपए गए उस खाता धारक को पकड़ा तो वह बोला कि मैंने तो 26 हजार रुपए में खाता बेचा था। एसपी, राज्य साइबर पुलिस सव्यसांची सराफ ने बताया कि मक्सी रोड स्थित सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के dgm ने शिकायत…

Read More