“मक्सी। मक्सी रेलवे क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिज के ऊपर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी को दी गई, जिसके बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।जीआरपी चौकी मक्सी के प्रधान आरक्षक 17 प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव…
Read MoreCategory: उज्जैन
नरवर थाने पहुंचे स्कूली बच्चे, पुलिसिंग के साथ सीखी साइबर सुरक्षा
उज्जैन। स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नरवर थाने का दौरा किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों…
Read Moreतेज रफ्तार से शहर में प्रवेश करती है बसें, हादसों के बाद भी नहीं जागा सिस्टम:लोगों को परेशानी
सारंगपुर।शहर से गुजरे ओल्ड एबी रोड पर बसों की बेलगाम रफ्तार अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पडती नजर आ रही है। हाइवे से तेज गति में दौडती इंदौर, उज्जैन, ब्यावरा, गुना सहित अन्य मार्गों की लंबी दूरी की बसें शहर की सीमा में प्रवेश करने के बाद भी अपनी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर रही हैं। खासकर सारंगपुर बस स्टैंड से सवारी बिठाने और निर्धारित समय से पहले गंतव्य तक पहुंचने की होड में चालक बसों को तेज गति से दौडाते नजर आते हैं। सडक पर लगातार बढते यातायात…
Read Moreलोड मैनेजमेंट के नाम पर बिजली की कटौती:रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण, फूटा आक्रोश
सारंगपुर।मप्रमक्षेविवि कंपनी के सारंगपुर सब डिवीजन के करीब 113 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कंपनी के लोड मैनेजमेंट ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम प्रबंधन और संचालन कार्यालय द्वारा डिवीजन एनडीसीसी को रात्रि के समय लगातार भेजे जा रहे फीडर बंद करने के संदेशों से यह साफ हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों को जानबूझकर अंधेरे में धकेला जा रहा है। हर एक से डेढ घंटे में बिजली काटने और फिर कुछ देर के लिए चालू करने…
Read Moreजमानत का विरोध करने परमहिला को जान से मारने की धमकी:SPकोशिकायत कर सुरक्षा की मांग
उज्जैन।जिला न्यायालय परिसर में एक महिला को जमानत का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पंड्याखेड़ी, मक्सी रोड निवासी रेखा तोमर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह घटना 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब रेखा अपने देवर के साथ आरोपी कान्हा दरबार की जमानत का विरोध करने न्यायालय पहुंची थीं। …
Read Moreगोली मारकर भागे बदमाश को 20मिनट में था दबोचा टीआई को बहादूर और आरक्षक को मानवता का इनाम
उज्जैन। गोली मारने के बाद लोडेड कट्टा लेकर भाग रहे बदमाश को जान की परवाह नहीं कर 20 मिनट में दबोचने वाले टीआई को शनिवार दोपहर एसपी ने बहादूर के सम्मान सम्मानित किया। गोली लगने पर घायल को अस्पताल पहुंचाने और उसका उपचार करने वाले आरक्षक को मानवता का सम्मान दिया गया। टॉवर चौक पर शुक्रवार दोपहर मानोरोगी बदमाश प्रभुलाल मालवीय ने देशी कट्टे से देसाईनगर में रहने वाले 55 साल के आशुतोष सोनी को गोली मार दी थी। गोली चलने की खबर मिलते ही माधवनगर टीआई गजेन्द्र पचोरिया मौके…
Read Moreचाकूबाज और दादागिरी करने वालों का निकाला जुलूस
उज्जैन। महाकाल मंदिर सिक्युरिटी गार्ड को चाकू मारने वाले और आरक्षक से दादागिरी करने वाले बदमाशों का शनिवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। दोनों मामलों के 3 आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर को महाकाल मंदिर धनुष द्वार पर सिक्युरिटी गार्ड आकाश राठौर को 2 युवकों ने मंदिर परिसर में आकर फूल-प्रसादी बेचने से मना करने की बात पर चाकू मार दिये थे। महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चंद घंटो में अकुंश परमार जयसिंहपुरा…
Read Moreमहाकाल धाम के मकान में बनाकर रखा था बंधक -हनीट्रेप गर्ल गिरफ्त से दूर, गैंग से बरामद हुई कार
उज्जैन। हनीट्रेप के जाल में फंसाकर युवक के परिजनों से 10 लाख की फिरौती वसूलने वाली गर्ल गिरफ्त में नहीं आ सकी। उसकी गैंग के सदस्यों से अपहरण, ब्लैकमेलिंग और फिरौती में प्रयुक्त एक कार ओर बरामद कर ली गई। शनिवार को पुलिस युवक को एक दिन तक बंधक बनाकर रखे मकान तक भी पहुंची, जो किराये पर लिया गया था। नरवर के रहने वाले हैदर पटेल से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद भोपाल की रहने वाली अंजली ठाकुर ने 18 जुलाई को अपनी गैंग के साथ मिलकर तपोभूमि…
Read Moreहरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगें वाहन , धरम बड़ला मार्ग पर दुर्घटना, 2 भाई घायल
उज्जैन। सावन-भादौ माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंधि लगाया दिया है। पुलिस द्वारा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बाबा महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस द्वारा यातायायत और सुरक्षा व्यवस्था को लागू करते हुये हरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश…
Read Moreकुपोषण उन्मूलन के लिए एक दूरदर्शी सशक्त माडल नागदा एसडीएम का नवाचार,पोषण मित्र मिशन योजना तैयार की – प्रशासन, स्वास्थ्य तंत्र ,समाज की साझेदारी से बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में अनूठी पहल
उज्जैन। नागदा अनुभाग में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के दौरान एसडीएम नागदा रंजना पाटीदार ने कुपोषण उन्मूलन के लिए एक दूरदर्शी पहल “पोषण मित्र मिशन” की योजना तैयार की है। यह पहल प्रशासन, स्वास्थ्य तंत्र और समाज की साझेदारी से बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त मॉडल के रूप में विकसित की जा रही है। ग्राम अलसी में सघन फील्ड विजिट के दौरान एसडीएम ने घर-घर पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया, परिजनों से संवाद स्थापित किया तथा डायरिया से बचाव हेतु…
Read More