दो दिन में शमशान घाट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने शमशान घाट में हुई चोरी की वारदात का मात्र दो दिनों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित…

Read More

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के  गंभीर प्रकरण में कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार

 बडौद।  बड़ौद क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के संबंध में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान गर्भवती होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस को सूचना दी गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा बालिका एवं उसके परिजनों से विधिवत पूछताछ की गई। अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका से संपर्क स्थापित कर उसे बहला-फुसलाकर विभिन्न अवसरों पर सुनसान स्थान पर बुलाया तथा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तथ्यों के आधार पर थाना बड़ौद में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत…

Read More

आज से वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान: नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट पर होगी सख्त कार्रवाई

उज्जैन। वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर,सायरन,फ्लैश लाईट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी एवं सरकारी स्टीकर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा अवैध ब्लैक फिल्म (टिटेड ग्लास) को लेकर पुलिस सख्त होने वाली है। इसे लेकर  पुलिस मुख्यालय ने 10 दिवसीय अभियान के निर्देश दिए हैं। इधर 1 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान की उज्जैन यातायात पुलिस को एक दिन पूर्व संध्या तक कोई जानकारी नहीं थी। मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी…

Read More

मशक्कत के बाद भी नहीं मिला ट्रांसपोर्ट नगर-2 दशक पूर्व श्री सिंथेटिक्स के पास हुआ था भूमिपूजन हुआ था

उज्जैन। 20 साल से अधिक समय से एक ही मांग ट्रांसपोर्ट नगर की। भीड़ व ट्रैफिक के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए गए लेकिन लोडिंग-भारी वाहनों के लिए शहर से बाहर का कोई इंतजाम नहीं। अब तो सरकार से शहर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की एक ही आस है कि ट्रांसपोर्ट नगर को कागज में नहीं दिखाया जाए ,धरातल पर लाया जाए। अंतिम बार लालपुर के यहां जमीन तो दिखा दी गई लेकिन उस पर अमल के हालात पूर्ववत ही हैं।शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करते हुए दुसरी पीढी व्यवसाय संचालन में…

Read More

चार युवकों ने चुराये थे 250 किलो बिजली के तार -कैमरो से हुई पहचान

उज्जैन। विद्युत मंडल के स्टोर रूम से चोरी हुए ढाई सौ किलो एल्यूमीनियम और तांबे के तार चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने कैमरो की मदद से हुई पहचान के बाद गिरफ्तार कर लिया। 12 घंटे में मामले का खुलासा कर चारों युवकों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।महिदपुर थाना क्षेत्र के टेंशन चौराहा पर विद्युत मंडल का स्टोर रूम बना हुआ है। गुरुवार दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर 200 किलो एल्युमीनियम और 50 किलो तांबे के तार चोरी कर लिए थे।    …

Read More

बदमाशों ने भेरू महाराज की प्रतिमा को किया खंडित:पुलिस कर रही सरगर्मी से बदमाश की तलाश

          महिदपुर रोड ! ग्राम सगवाली व इसन खेड़ी के बीच सड़क मार्ग के कांकड़ पर विराजित भेरू महाराज जी की मूर्ति को अज्ञात बदमाश ने सोमवार मंगलवर की रात को पत्थर मार मार कर मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत सगवाली के सरपंच भूपेंद्र सिंह राठौड़ , पृथ्वीराज राठौड़ ग्रामीणों ने महिदपुर रोड थाने में दी  साथ‌ ही विधि विधान से फिर से चोला चढ़ाकर किसी ने भैरू महाराज की  मूर्ति को अपने पूर्व स्वरूप में कर दिया थाना प्रभारी ने बताया…

Read More

महामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- हनीट्रैप की साजिश:महिला बोली-ब्लैकमेल किया

उज्जैन। सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।फेसबुक पर हुई पहचान,  आश्रम पहुंची-महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दत्त…

Read More

पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ी, फिर बिना हेलमेट दौड़ने लगे वाहन हेलमेट की अनदेखी से बढ़ रहा मौत का खतरा, अभियान थमते ही लौट आई लापरवाही

उज्जैन। शहर में हेलमेट को लेकर पुलिस की सख्ती कम होते ही दोपहिया वाहन चालकों की लापरवाही फिर से सड़कों पर साफ दिखाई देने लगी है। बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं, जबकि सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद वाहन चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी  में हुई दुर्घटनाम में बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों का मानना…

Read More

शिक्षा का कैलेंडर फाइलों एवं योजना तक सिमटा बाल सभा की राह देखते रहे बच्चे, बैंड स्पर्धा का “ बैंड बजा” -लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

उज्जैन। लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर शिक्षा सत्र 2026-27 में 25 जुलाई को प्रथम तीन काल खंडों में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन-सबल भारत के अंतर्गत नृत्य/संगीत के कार्यक्रम होना थे। इसके उलट बच्चों को इन काल खंडों में पढाई करवाई गई। इसके साथ ही इसी दिन जिला स्तरीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता होना थी। हालत यह रही की प्रतियोगिता तो ठीक स्कूलों में भी बैंड नहीं बजा। विद्यार्थियों को बैंड देखने को भी नहीं मिला। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी करता है। इस…

Read More

मक्सी क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिजपरअज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

“मक्सी। मक्सी रेलवे क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिज के ऊपर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी को दी गई, जिसके बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।जीआरपी चौकी मक्सी के प्रधान आरक्षक 17 प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव…

Read More