चार युवकों ने चुराये थे 250 किलो बिजली के तार -कैमरो से हुई पहचान

उज्जैन। विद्युत मंडल के स्टोर रूम से चोरी हुए ढाई सौ किलो एल्यूमीनियम और तांबे के तार चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने कैमरो की मदद से हुई पहचान के बाद गिरफ्तार कर लिया। 12 घंटे में मामले का खुलासा कर चारों युवकों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।महिदपुर थाना क्षेत्र के टेंशन चौराहा पर विद्युत मंडल का स्टोर रूम बना हुआ है। गुरुवार दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर 200 किलो एल्युमीनियम और 50 किलो तांबे के तार चोरी कर लिए थे।
                                                            शाम को आउटसोर्स कर्मचारी श्रवणसिंह सोंधिया स्टोर रूम पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। कर्मचारी में मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने चोरी करने वालों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखें। एक बदमाश युवक तार का बंडल सिर पर रख जाता दिखाई दिया। जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया,  एन एस कनेश , प्रधान आरक्षक भैरुलाल, विजयसिह, राघव गुर्जर, मोसिम की टीम बनाई गई। कुछ घंटे बाद ही बदमाश युवक की पहचान मनीष पिता ओमप्रकाश पंवार जाति पारदी 19 साल निवासी ग्राम रुद्रखेडा के रूप में हो गई रात में ही उसे दबिश देकर पकड़ा गया।
                                                                                पूछताछ में उसने अपने तीन साथी आमीर उर्फ भय्यू पिता पप्पू खान 29 साल निवासी यादव मोहल्ला महिदपुर, फैजान पिता इकबाल खान 19 साल निवासी ईदगाह कालोनी महिदपुर और अबरार पिता भय्यू शाह 23 साल निवासी जैल रोड महिदपुर के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया। रात में ही पुलिस ने चोरी में शामिल तीनों युवकों को हिरासत में लिया और उनके निशानदेही पर ढाई सौ किलो बिजली के चोरी किए गए तार बरामद कर लिए। शुक्रवार दोपहर मामले का खुलासा कर पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल वारंट जारी होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मनीष पंवार पन्नी बीनने का काम करता है, उसके तीन साथी मिस्त्री है। जिनका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, चारों चोरी के तार बेचने की फिराक में थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment