उज्जैन।उज्जैन के विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।जयसिंहपुरा की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी रवनीत कौर आनंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।रात 3 बजे तक चलता रहा सर्च अभियान-सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस…
Read MoreCategory: उज्जैन
बारातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल:सड़क के बीच ओवरटेक करने से हादसा, इंदौर से जा रही थी
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 18 लोग घायल हो गए।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।घायलों…
Read Moreलोगों को तीसरे दिन समझ आया अधिकारी पुख्ता जानकारी दे रहे थे: दुगना पेट्रोल-डीजल बिका
उज्जैन। पेट्रोल पेनिक पर लोगों को तीसरे दिन समझ आया कि अधिकारी सही और पुख्ता जानकारी दे रहे हैं। इसके चलते गुरूवार सुबह से ही पंपों पर कतार हट गई और स्थिति सामान्य हो गई। लोग पंपों पर सामान्य दिनों की तरह आए पेट्रोल – डीजल लिया और निकल गए। शहर में दो दिनों के पेनिक में पेट्रोल का विक्रय दोगूना एवं डीजल का डेढ गुना हुआ है।गुरूवार को एक बार फिर से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही है। पिछले दो दिनों से पेट्रोल एवं डीजल लेने वालों की…
Read Moreमहाअष्टमी पर महामाया-महालया माता की भव्य नगर पूजा, माता को लगाया मदिरा का भोग
उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महाअष्टमी पर गुरुवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा पारंपरिक नगर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालया माता मंदिर में विशेष पूजन के साथ मदिरा का भोग लगाया गया, जिसके बाद नगर पूजा यात्रा प्रारंभ हुई।इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत अरविंद पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, शैलेषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर…
Read Moreमहाकाल लोक के पास बेगम बाग में आग लगी: कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई
उज्जैन।महाकाल लोक के पास बेगम बाग क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।संकरी गलियों से दमकल पहुंचने में दिक्कत-बेगम बाग की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन सीधे मौके तक नहीं पहुंच सके। टीम ने वैकल्पिक तरीके से आग बुझाने की कार्रवाई की।फायर ब्रिगेड ने महाकाल लोक के अंदर से दीवार के सहारे पाइपलाइन डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आग की तीव्रता को देखते…
Read Moreचाकूबाजी, 2 युवक घायल,मंदिर के पास मिली युवक की लाश
उज्जैन। आशुमेतरानी माता मंदिर के पास बुधवार शाम एक युवक लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो चुके। जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने जूना सोमवारिया रिंगरोड पर आशुमेतरानी माता मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी…
Read Moreप्रशासनिक व्यवस्था सक्षम बनाने को लेकर एक कदम और निगमायुक्त ने सर्जरी का क्रम निरंतर रखा,कुछ यंत्री इधर से उधर -जोन के साथ मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी सुदृढ किया
उज्जैन। नगर निगम में नवागत आयुक्त के आने के बाद से ही प्रशासनिक सर्जरी की कवायद चल रही थी। इसे आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अंजाम देना शुरू किया है। एक पखवाडे पूर्व लिपिक स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ किया गया था। इसके बाद मंगलवार की सर्जरी में यांत्रिकी शाखाओं को सुदृढता प्रदान की गई है। यंत्रियों को सिंहस्थ के कामों को तेजी से अंजाम देने की स्थिति में इधर से उधर किया गया है। जारी सूची में प्रशासनिक एवं लिपिकों को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में…
Read Moreलोगों को अधिकारियों की बातों पर नहीं आ रहा इकरार पेट्रोल पंपों पर कतार दुसरे दिन भी बरकरार -शहर के साथ ही अंचल के पेट्रोल पंपों पर भी लगी लंबी कतारें
उज्जैन। मंगलवार देर शाम से वाहनों के “ टैंक फुल ” की होड़ बुधवार को भी पेट्रोल पंपों के खुलने के साथ देखी गई। अधिकारियों की बातों पर लोगों को इकरार नहीं आ रहा है। पेट्रोल पंपों पर ऐसे भीड उमड रही है जैसे फ्री में पेट्रोल-डीजल मिल रहा हो। अफवाहों ने ऐसा तड़का लगाया कि शहरों से यह आग रातों-रात अंचल के पंपों तक पहुंच गई और वहां भी वाहनों का हुजूम खडा हो गया है।मंगलवार देर शाम से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह ने बगैर आधार…
Read Moreलोगों ने उपयोग से अधिक पेट्रोल –डीजल भरवाया वाहनों में एक अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी बेहिसाब भीड -जिसे देखो फूल टेंक पेट्रोल –डीजल की मांग करते दिखा
उज्जैन। शहरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकस्मिक रूप से पेट्रोल एवं डीजल की मांग बेहिसाब बढ गई। वाहन चालक अपने कामों को छोडकर पेट्रोल पंपों पर ऐसे पहुंचे जैसे आगे मिलेगा ही नहीं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। यहां तक की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को व्यवस्था के लिए लगना पडा। कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की उद्घोषणा भी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने साफ कहा हमारे पास भरपूर पेट्रोल –डीजल उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान न…
Read Moreखुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है।
खुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है। मामला नामांतरण से उपजा बताया जा रहा है। खिलचीपुर से गयाकोठा जाने वाले मार्ग के आवासों में से कुछ का यह मामला है। यहां के मकानों के क्रय –विक्रय के बाद संबंधित विभाग ने फीस लेकर पंजीयन कर दिया। इसके बाद खरीदने वाला नामांतरण के लिए पहुंचा तो मामला पेचिदा हो गया। जमीन कहां से आई ढूंढना शुरू हुआ लेकिन महीनों बाद भी यह सामने नहीं आ रहा है कि जमीन…
Read More