उज्जैन। दीपावाली पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सूचना मिलने खाराकुआ थाना पुलिस ने पटवा बाखल बर्तन की दुकान पर दबिश मारी। जहां से बिना लायसेंस हेमन्त पिता रतनलाल द्वारा पटाखों का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा करीब 25 हजार रूपये के पटाखे जप्त कर आदेश का उल्लंघन करने धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 का प्रकरण दर्ज किया। महिदपुररोड थाना पुलिस ने ग्राम झूठावद में किराये से दुकान…
Read MoreCategory: उज्जैन
फूलों की आवक और भाव दोनों में तेजी आई
उज्जैन/ दीपावली पर घर-आंगन सजाने से लेकर मंदिरों में पूजा और बाजारों की सजावट तक फूलों की मांग बढ़ गई है। इसका असर उज्जैन की फूल मंडी में भी दिखाई देने लगा है। यहां फूलों की आवक और भाव दोनों में तेजी आई है।खास बात यह है कि उज्जैन मंडी के फूल शहर और आसपास के जिलों तक ही नहीं, बल्कि गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में रोजाना करीब 40 से 50 पिकअप गाड़ियां फूल लेकर पहुंच रही हैं। प्रत्येक…
Read Moreभैरवगढ सहित खाचरौद एवं अन्य जेलों में दीवार फांदने के मामले पूर्व में हुए हैं विशेष एहतियात के तहत सेंट्रल जेल भैरवगढ की उंची दीवारों की फेंसिंग में करंट छोडा 2016 की दीपावली को भोपाल में हुए मामले पर बरती जा रही है विशेष सतर्कता
उज्जैन। अंग्रेजो के जमाने की भैरवगढ सेंट्रल जेल में दीपावली पर विशेष एहतियात के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था में परिंदा भी पर मारने में असहाय रहेगा। सुरक्षा के तहत जेल की बडी दीवारों के उपर लगी आधुनिक फेंसिंग में रात के समय करंट छोडने का काम किया जा रहा है। पूर्व में दीवार फांदने के कुछ मामलों के बाद यहां आधुनिक फेंसिंग लगी है जिसमें करंट के तार लगे हैं।जेल अधीक्षक मनोज साहु के अनुसार आधुनिक साधनों के साथ हाईटेक तरीके भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके तहत…
Read Moreदीपावली को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों की जमकर हो रही बिक्री एक से बढ़कर एक डिजाइन में लाइटिंग की सीरीज ,रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों की डिमांड बढ़ी जमकर हो रही बिक्री, घर व प्रतिष्ठान रंग-बिरंगे बिजली के झालरों सीरीज से सजे, बाजार में बिजली की दुकानों पर एक से एक वैरायटी में लाइटिंग की सीरीज
उज्जैन। शहर में दीपावाली की रौनक देखने को मिल रही है फ्रीगंज, शहीद पार्क, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सांवेर रोड, नानाखेड़ा के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जो अपने घरों को सजाने के लिए नई-नई लाइटें खरीद रहे हैं। इस साल एक खास बात यह है कि भारतीय कंपनियों की लाइटें चीनी उत्पादों की जगह ले रही हैं। ये देसी लाइटें क्वालिटी, टिकाऊपन और दाम के मामले में बेहतर साबित हो रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों…
Read Moreखेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर मारपीट में ‘बुजुर्ग’ की मौत: महिला और उसके बेटों पर हमले का आरोप
उज्जैन।उज्जैन से क 30 किलोमीटर दूर बिछड़ौद में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी घायल हो गए।खास बात यह है कि जिस खेत को लेकर विवाद हुआ, वह घायल गुलाम नबी का बताया जा रहा है। शाजापुर निवासी मुजीब अपने दोस्त के साथ खेत पर पहुंचे थे।आरोप है कि इसी दौरान गीता बाई और उनके बेटों ने दोनों पर हमला कर दिया।…
Read Moreरूप चौदस पर निखरा सौंदर्य:महिलाओं ने सज-सवरकर यम देव का पुजन कर घरों में आस्था के दीपक जलाए
बड़नगर। दीपोत्सव पर्व के दुसरे दिन शनिवार को रूप चौदस का पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इसे नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, काली चतुर्दशी के नामों से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूजा और दीपक जलाता है उस व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानी एवं पापों से मुक्ति मिल जाती है।पर्व को लेकर युवतियों, महिलाओं ने सुर्योदय से पहले उठकर उबटन, तेल आदि लगाकर स्नान किया एवं सज-सवरकर यम देव का पुजन किया। कई महिलाओं ने रूप चौदस पर व्रत भी…
Read Moreबड़े पुल पर दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद सुरक्षा पर सवाल: ऊंची सुरक्षा जाली लगाने की मांग
महिदपुर। शिप्रा नदी स्थित बड़े पुल पर दो दिनों में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को 18 वर्षीय युवती की नदी में डूबने से मौत हो गई, वहीं गुरुवार शाम नागदा क्षेत्र के बोरीखेड़ी निवासी 32 वर्षीय राहुल काचरिया की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम युवक अपनी बाइक से बड़े पुल पर पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित…
Read Moreजमानत पर रिहा पति-पत्नी पर दर्ज हुआ प्रकरण लोन दिलाने के नाम पर 3 लोगों से ठगे लाखों
उज्जैन। लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ एक बार फिर 3 लोगों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पति-पत्नी कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा हुये थे। दोनों करीब 10 से ज्यादा लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुके है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा में रहने वाले सचिन पिता जगदीश डोडिया की शिकायत पर विद्यापति नगर में रहने वाली वैदिका दुबे और उसके पति उपेन्द्र दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318 (4),धमकी देने की धारा 296 (बी) और 3…
Read Moreअंजुश्री होटल में बी डब्ल्यू जी निरीक्षण, रूपए डेढ लाख का जुर्माना होटल श्री गंगा पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन पर 02 लाख का जुर्माना
उज्जैन । चार सफाई कर्मियों की मौत के बाद होटल श्री गंगा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। होटल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निरीक्षण में ड्रेनेज एवं एसटीपी प्लांट बंद मिले हैं। यहां गीले और सूखे कचरे को मिलाकर रखा जा रहा था। इसके चलते होटल प्रबंधन को नोटिस जारी करने के साथ ही 2 लाख का जुर्माना लगाया गया है।नगर पालिक निगम से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के दायित्वों…
Read Moreदेवास रोड के पंप संचालक उपभोक्ताओं की जेब डेमेज करने में लगे खाद्य विभाग की नजरअंदाजी ,पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी कागजों में नियमों का ढेर,पंपों पर पालन करवाने वाला कोई नहीं
उज्जैन। खाद्य विभाग की नजरअंदाजी के चलते देवास रोड के पेट्रोल पंप संचालक उपभोक्ताओं की जेब को हानि पहुंचाने में लगे हैं। नियमों को ताक में रखकर मनमानी का काम यहां जारी है जिसे रोकने के नाम पर आने वाले खाद्य विभाग के नुमाइंदे मात्र चक्कर लगाकर चले जाते हैं। कागजों में नियमों का ढेर होने के बावजूद इन पंपों पर पालन करवाने वाला कोई नहीं हैं।देवास रोड पर नागझिरी से दताना तक लगभग 10 पेट्रोल पंपों का संचालन हो रहा है लेकिन मजाल है कि एक भी पेट्रोल पंप…
Read More