तराना। दीपावली की 6 दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ। शुभ मुहर्त में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज खरीदी इसके साथ नए सत्र श्री गणेश भी हुआ।मंडी सचिव मानसिंह यादव ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति में मण्डी प्रांगण स्थिति श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर सुबह 11.15 बजे को दीपावली के शुभ मुहूर्त के सौदे किये गए।जिसमे किसान मोड सिंह निवासी लसूड़ियाबेचर उपज सोयाबीन शुभमाला ट्रेडर्स से 8680 भाव मे हुआ। रामप्रसाद निवासी ग्राम मुण्डली उपज सोयाबीन प्रदीप…
Read MoreCategory: उज्जैन
उपज मंडी के लिये बड़े प्रांगण की आवश्यकता: सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मुख्य मार्ग का यातायात प्रभावित हो रहा
महिदपुर।महिदपुर कृषि उपज मंडी की स्थापना सन् 1953 की 26 जुलाई को हुई थी। मंडी की स्थापना के साथ नागौरी बाजार के किराये से भवन में मंडी कार्यालय प्रारंभ किया गया था। उस समय शुद्ध घी, ज्वार व कपास की फसलें इस क्षेत्र में होती थीं और वर्तमान जवाहर चौक व शहीद भटनागर चौक में मंडी की नीलामी हो जाती थी। गिनती की बैलगाड़ियों में कपास, ज्वार आठ था। मंडी की स्थापना के साथ ही मध्यभारत शासन में राज पत्र में प्रकाशित कर 25 ग्रामों के क्षेत्र को मंडी में…
Read Moreयूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ से पहले पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, मकराना की बिना शर्त रिहाई की मांग
नागदा। सवर्ण युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना द्वारा 11 नवंबर को रतलाम से भोपाल तक ‘यूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ निकाली जाने वाली थी। इससे पहले रतलाम पुलिस प्रशासन द्वारा राजपूत छात्रावास से महिपाल सिंह मकराना को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने कड़ा विरोध जताया है।ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर गिरफ्तारी की कार्रवाई…
Read Moreप्राचीन मंदिर में हिंगलाज माता का पोशाक से विशेष श्रृंगार कर लगाया अन्नकूट का भोग
बड़नगर। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर रंगारसेरी में दीपावली रविवार को माता हिंगलाज का हरि पोशाक से विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मधुर भजनों से माता की आराधना कर दीपों से माता लक्ष्मी की आरती की, पुजारी देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को माता की पूजा अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का प्रतीक चिन्ह बनाकर पूजन किया पश्चात माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।
Read Moreचलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
उज्जैन। चलती कार में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई चालक ने बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। कुछ देर में ही आग की लपटो ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड में मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख चौराहा समुद्र मंथन के पास सुबह 11 के लगभग अचानक चलती कार में आग लग गई थी चालक ने ब्रेक लगाया और बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई इस दौरान पूरी कार आग की लपटों में…
Read Moreआज सुहाग पड़वा पर गजलक्ष्मी मंदिर में महिलाओं को बांटा जाएगा माता जी का सिंदूर
उज्जैन। दीपावली के बाद आज मंगलवार को सुहाग पड़वा के अवसर पर लखेरवाड़ी स्थित अति प्राचीन मां गजलक्ष्मी मंदिर में महिलाओं को पुजारी परिवार द्वारा सुहाग का सिंदूर वितरित किया जाएगा। यह वर्ष में एक बार सुहाग पड़वा के अवसर पर मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा महिलाओं को वितरित किया जाता है। जिसके चलते सुहाग पड़वा पर सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की भीड़ लग जाती है। साल में केवल एक बार सुहाग पड़वा के दिन इस सिंदूर को महिलाओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।मान्यता यह है…
Read More139 साल पुरानी परंपरा का किया निर्वाह: तीन गांवों में 26 मन्नतधारियों को रौंदते हुए निकली सैकड़ों गाय
बड़नगर। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम लोहारिया, 12 किलोमीटर दूर ग्राम भिड़ावद क्रमांक 2 और 13 किलोमीटर दूर रावदियाकलां में दीपावली के चौथे दिन सोमवार को गांव के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति में ग्रामवासियों नै उत्साहपूर्वक गाय गोहरी पर्व मनाया। तीनों गांव के 26 मन्त्रतधारियों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर गांव की गलियों में जमीन पर औंधे लेटे और सैकड़ों गायें उन मन्त्रतधारियों को पैरों तले रौंदते हुए निकलीं। सभी सकुशल मत्रतधारियों का ग्रामवासियों ने साफा बांध कर स्वागत किया और ढोल-ढमाकों के साथ गांवों…
Read Moreदेवास रोड के ग्रामीण क्षेत्र में आधा दर्जन गार्डनों में नियमों की अवहेलना :ग्राम पंचायतें मात्र दर्शक बनकर देख रही
उज्जैन। देवास रोड पर आकस्मिक रूप से पिछले 1-2 सालों में रोड से लगी साईड में ही मैरिज गार्डनों की धडाधड स्थापना का काम ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा है। इन मैरिज गार्डनों में नियमों को ताक में रखकर आयोजन हो रहे हैं और इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है। न तो इनके संचालकों से कोई पूछने वाला है और न ही प्रशासन इनसे नियमों के पालन के लिए सख्ती कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र अधिन होने के बावजूद ग्राम पंचायतें नियम टूटते टुकूर-टुकूर देख रही है।पिछले…
Read Moreअभिरक्षा में महिला, साथियों की तलाश में दबिश ट्रेक्टर चलाने से रोकने पर खूनी विवाद, 1 की मौत
उज्जैन। खेत में ट्रेक्टर चलाने से रोकने पर शनिवार को खूनी विवाद हो गया। एक पक्ष ने खेत मालिक और उसके साथी पर हमला कर दिया। मालिक घायल हो गया, साथी की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर महिला को अभिरक्षा में लिया। उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद का है। यहां रहने वाली बंजारा समाज की महिला गीताबाई ट्रेक्टर लेकर खेत हाकने पहुंची थी। इसी दौरान वहां खेत मालिक गुलाम नबी उर्फ बाबू छीपा निवासी इंदौर अपने…
Read More28 दिन बाद राजस्थान में मिली लापता 16 वर्षीय बालिका,2 भाईयों में झगड़ा
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र रेलवे लाइन के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका 10 अक्टूबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और रेलवे-बस स्टेंड के मार्गो का पता लगाया। 20 दिनों की तलाश के बाद बालिका के राजस्थान में होने की खबर मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार द्वारा एसआई सुरेन्द्र मंडलोई, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंघाड़, महिला आरक्षक की टीम को…
Read More