जगोटी । समीपस्थ ग्राम खुरचनिया प्रताप के आंगनबाड़ी भवन के पिछले हिस्से की दीवार बुधवार सुबह अचानक ढह गई, गनीमत रही कि बच्चे दूसरे हिस्से में एकत्र हो रहे थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। गांव के नागरिक व पूर्व उपसरपंच कमल सूर्यवंशी ने बताया कि लंबे समय से गांव की आंगनवाड़ी भवन की हालत जर्जर हो रही है अनेकों बार जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया मगर ध्यान नहीं दिया गया। महिला व बाल विकास विभाग को भी इस भवन की खस्ता हालत की जानकारी थी मगर…
Read MoreCategory: उज्जैन
रणथंभौर एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास में किया बदमाश ने चाकू मारकर घायल
मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भागने लगा। यात्री के जागने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने मोबाइल फेंक दिया और यात्री पर चाकू से वार कर दिया।घटना में घायल कमल सत्यनारायण पारिख…
Read Moreअधिकारियों की टालमटोल से आक्रोशित शिवसेना का धरना रात में भी जारी
बड़नगर। नगर के मुख्य मार्ग कोर्ट चौराहा से संगम चौराहा व गंधर्व तलाई तक बदहाल पड़ी सड़क के पक्के निर्माण और जल निकासी की मांग को लेकर नगर पालिका द्वार के सामने शिवसेना द्वारा शुरू किया गया जन आंदोलन मंगलवार देर रात भी जारी रहा और बुधवार को दूसरे दिन भी अनवरत चलेगा। अधिकारियों के टालमटोल भरे रवैये के चलते शिवसेना नेताओं ने दो-टूक ऐलान किया है कि जब तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की ठोस समय-सीमा नहीं दी जाती, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। विदित रहे कि विगत…
Read Moreआदिवासी मजदूर की मौत के 24 घण्टे बाद हुआ पीएम,विधायक के हस्तक्षेप के बाद मिला परिजनों को शव
तराना।तहसील मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्तिथ ग्रामलसुड़लिया बेचर में सोमवार शाम को करंट लगने से आदिवासी मजदूर की मृत्यु हो गई घटना के बाद जवाबदारों के लापरवाही सामने आई। मृतक के भाई बाबलु मेडा निवासी जिला झाबुआ ने बताया कि ग्राम लसुड़लिया बेचर में मेरा भाई विजेश पिता नूरा (24) निवासी झाबुआ जिलामजदूरी कर रहा था। यहां नल जल योजना अंतर्गत नर्मदा पाइपलाइन का काम चल रहा है। रोज-रोज लाइट लगाने जाता था सोमवार को भी मेरा भाई लाइट चालू करने गया था।इस दौरान करंट लगने से मौत…
Read Moreसिद्धवट से लापता युवक अस्पताल में मृत मिला:मर्ग कायम
उज्जैन। नानाखेड़ा एकतानगर में रहने वाला अर्जुन पिता भैरूलाल घावरी 45 साल सिद्धवट मंदिर परिसर में सफाई का काम करता था। 12 सितंबर को घर नहीं लौटा तो पत्नी प्रेमलता ने तलाश करने के बाद उसके लापता होने की शिकायत 13 सितंबर को दोपहर में भैरवगढ़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। इस बीच रात में चरक अस्पताल से खबर सामने आई कि दुर्घटना में घायल अर्जुन नामक युवक की मौत हो गई। जो नानाखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। अर्जुन नाम पता चलने पर भैरवगढ़ पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां…
Read Moreयुवक के पास मिला 11 पत्तियों वाला सोने का हार -चोरी करने वालों ने बेचने के लिये दिया था
उज्जैन। अमृतनगर में 2 माह पहले हुई चोरी का एक 11 पत्ती वाला सोने का हार पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। आरोपियों ने बेचने के लिये साथी को देना बताया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपियों के साथी को गिरफ्तार कर ढाई लाख कीमत का हार बरामद किया है। मक्सीरोड अमृतनगर में रहने वाली शांताबाई देवड़ा के मकान में 28 जून को दिनदहाड़े चोरी होना सामने आया था। पंवासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 दिन बाद शांताबाई के नाबालिग पोते…
Read Moreदेवासरोड पर किराना दुकान संचालक की मौत, पोती घायल बाइक-कार भिड़ंत के बाद बोलासा में चक्काजाम
उज्जैन। देवासरोड पर कार-बाइक भिड़ंत में किराना दुकान संचालक की मौत होने पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। 3 घंटे तक सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर डटे रहे। पुलिस ने बमुश्किल समझाईश के बाद जाम खुलावाया। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बोलासा में रविवार सुबह 11 बजे तेजगति से दौड़ती कार ने बाइक पर सवार रामचंद्र पिता सेवाराम प्रजापत 48 साल निवासी चंद्रावतीगंज और उसकी 14 वर्षीय पोती को टक्कर मार दी। रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर समीप के ग्राम मुजाखेडी में रहने…
Read Moreएक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, सुबह तीज पूजा, दोपहर में गणपति स्थापना
उज्जैन। इस वर्ष 14 सितंबर, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। तृतीया तिथि 14 सितंबर की सुबह करीब 7:06-7:07 बजे समाप्त होगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को ही रखा जाएगा।हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। हरतालिका पूजा का प्रमुख प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक बताया गया है।इसके बाद गणेश चतुर्थी…
Read Moreकार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवासरोड पर चक्काजाम किया
उज्जैन। देवास रोड पर कार बाइक की भिड़ंत के बाद एक की मौत होने से होने से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। उज्जैन देवास मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया पुलिस समझाईश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। चंद्रावतीगंज में रहने वाला रामचंद्र पिता सेवाराम बाइक से रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए जा रहा था। ग्राम बोलसा मार्ग पर कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सेवाराम की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। आये…
Read Moreबारिश के लिए मेंढक को गोबर में रखकर नगर में घुमाया: लोकगीत गाकर की पर्याप्त वर्षा की कामना
खरसौदकलां।क्षेत्र में मानसून की नाममात्र की बारिश होने से नदी-नाले सूखे पड़े हैं और सोयाबीन की फसल पर भी पानी की कमी का असर दिखाई देने लगा है। फसल खराब होने की चिंता के बीच शुक्रवार को महिलाओं ने बारिश की कामना को लेकर वर्षों पुरानी लोक परंपरा निभाई। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर मेंढक को गोबर में रखकर नगर में घुमाया। इस दौरान महिलाओं ने जूलूस के जरिए मंगल गीत गाते हुए घर-घर जाकर टोकरी में रखे मेंढक पर पानी उंडेला और इंद्रदेव से पर्याप्त बारिश की गुहार…
Read More