उज्जैन। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं बचा है बदमाश किसी भी हरकत को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने क्षीरसागर मैदान और उद्यान के बीच बनी 8 इंच की दीवार को तोड़कर उसमें एक बड़ा छेदकर इसमें आने जाने का रास्ता बना लिया था ताकि जब भी पुलिस क्षीरसागर स्टेडियम में दबीश दे तो वह इस दीवार में किए गए छेद वाले मार्ग से भाग निकले। जानकारी लगने पर नगर निगम द्वारा दीवार…

Read More

नागदा के लैक्सेस उद्योग में 18 दिन में दुसरा हादसा कार्बनिक रसायन क्षेत्र में आग लगी, बाहर तक नजर आईं लपटें 30 मई को बूम लिफ्ट गिरने पर दो मजदूर घायल हुए थे, जांच के बाद उद्योग समूह को नोटिस

उज्जैन। नागदा में संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी के लैक्सेस उद्योग में बुधवार रात आग लग गई। आग की चपेट में उद्योग का एफएफ और एचसीएल प्लांट आ गया। जिससे आग की लपटें बाहर तक आ गई। आग लगने के कारण उद्योग की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई और परिसर में अंधेरा छा गया। उद्योग प्रबंधन ने अपने बयान में आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए नियंत्रण की बात कही है साथ ही घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की भी जानकारी दी है। पिछले 18 दिनों में…

Read More

सिंहस्थ-2028 निर्माण से जुडे यंत्रियों ने आईआईटी मुंबई से सीखा सुरक्षा की प्राथमिकता ,क्षमता संवर्धन

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु आईआईटी मुंबई के साथ प्रशिक्षण आयोजित हुआ है। निर्माणाधीन विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप और निर्देशानुसार सिंहस्थ की तैयारियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीषसिंह एवं जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा किए जा रहे…

Read More

खेत के किनारे मिले महिला और पुरुष के शव:हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन।जिले के राघवी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में गुरुवार को खेत में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत के किनारे दोनों शव करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान ग्राम बैलाखेड़ा के निवासी के रूप में हुई है।  सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे…

Read More

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चला अभियान: स्कूल बसों की जांच: सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण

उज्जैन। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और छात्र परिवहन वाहनों की जांच शुरू कर दी।विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार और गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ट्रैफिक डीएसपी विक्रम कनपुरिया, डीएसपी दिलीप परिहार और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने करीब 70 स्कूल बसों का निरीक्षण किया।मोहन नगर चौराहे पर हुई वाहनों की चेकिंग-ट्रैफिक डीएसपी दिलीप परिहार ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन मोहन नगर चौराहे पर स्कूल वाहनों की विशेष…

Read More

रणथंभौर एक्सप्रेस से निकला धुआं:रतलाम में यात्री ट्रैक पर कूदे, 10 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आई

उज्जैन।रतलाम के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार (18 जून) सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी।स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की आशंका से यात्री दहशत में आ गए और सामान लेकर पटरियों पर कूद पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्थिति पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है। अचानक सिग्नल रेड होने…

Read More

महामंडलेश्वर ज्ञानदास की कार पर पथराव:चार युवकों ने रोकी कार, नहीं रुकी तो बरसाए पत्थर

उज्जैन।उज्जैन में श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना में महामंडलेश्वर बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार के कांच टूट गए। मामले की शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी है।कार नहीं रोकने पर किया पथराव-जानकारी के अनुसार सदावल रोड स्थित आश्रम में रहने वाले महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो (एमपी-13 जेडडी-8717) से देवास से लौटकर सदावल आश्रम जा रहे…

Read More

मंदिर मेंमुस्लिम युवक को आधार कार्ड देखकर पीटा; पुणे से हिंदू युवती के साथ आया था

उज्जैन।उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की कतार में लगे एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाला। घटना 16 और 17 जून की दरमियानी रात 2 बजे हरसिद्धि चौराहे की है।पुलिस के अनुसार, पिंपरी (पुणे) का रहने वाला 26 वर्षीय सरफराज शेख एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। रात करीब 2 बजे दोनों महाकाल मंदिर की चलित भस्मारती में शामिल होने के लिए कतार में…

Read More

परिजन ने लगाया नर्सिंग होम पर बच्चा बदलने का आरोप; नवजात को लेकर विवाद जांच जारी

उज्जैन। एक नर्सिंग होम  में  नवजात शिशु  को लेकर विवाद खड़ा हो गया । परिजन ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया , जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।लिम्बोदा निवासी सुनील कहार ने बताया कि उनकी पत्नी पायल की डिलीवरी बुधवार शाम  नर्सिंग होम में हुई थी। परिजन का आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें लड़का होने की जानकारी दी थी। परिवार में खुशी का माहौल था और उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बधाई स्वरूप पैसे भी दिए थे।हालांकि, नवजात…

Read More

घर के अंदर मिलीखून से लथपथ युवक की लाश: एक्सपर्ट टीम ने की जांच; हत्या की आशंका

उज्जैन।जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक युवक की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिली है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है और जांच शुरू कर दी है। उन्हेल थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।सीएसपी उन्हेल विक्रम सिंह अहिरवार ने बताया कि घटनास्थल पर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया…

Read More