प्रशासन ने 100 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, उषा राजे ट्रस्ट की थी भूमि

इंदौर।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आज इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जूनी इंदौर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपल्याराव में करीब 1.784 हेक्टेयर (लगभग 4.4 एकड़) सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस प्राइम लोकेशन वाली जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के साथ राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम सुबह ही पिपल्याराव पहुंची। खसरा नंबर 19/1 व अन्य पर…

Read More

निगम में हंगामा:कांग्रेस पार्षद बोलीं-वंदे मातरम गाने की इस्लाम में इजाजत नहीं, सभापति ने बाहर निकाला

इंदौर।मंगलवार को इंदौर नगर निगम ने 8455 करोड़ रुपए के बजट पर प्रश्नोत्तर काल में हंगामा हो गया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। इससे भाजपा पार्षद उखड़ गए। वे सभापति के नजदीक पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। कुछ देर में सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने को कह दिया। लेकिन फौजिया ने जवाब में कहा कि मुझे एक्ट दिखाइये कि किस एक्ट में गाना जरूरी है, ये लिखा है।हालांकि कुछ देर…

Read More

रेप केस में सजा काट रहे नारायण साईं को तलाक

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी, पत्नी को 2 करोड़ रुपए एलुमनी का आदेश ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर में फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं और उनकी पत्नी जानकी के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद में तलाक को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने नारायण साईं को पत्नी को 2 करोड़ रुपए स्थायी भरण-पोषण (एलुमनी) देने का आदेश दिया है। यह मामला करीब आठ साल तक कोर्ट में चला। कोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखने के बाद आदेश पारित किया था, जिसकी जानकारी मंगलवार…

Read More

निगमबजट में खामेनेई को श्रद्धांजलि: पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे; होंगे 1500 करोड़ के काम

इंदौर।मंगलवार को इंदौर नगर निगमका 8453 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट में मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है। कुशवाह नगर जैसी नई सड़कों का निर्माण और अधूरी सड़कों को तेजी से पूरा करने की योजना शामिल की गई है।बजट का बड़ा हिस्सा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें नर्मदा परियोजना का चौथा चरण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी पाइपलाइन बदलना, हर वार्ड में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।अमृत-2 और अन्य योजनाओं के तहत…

Read More

NSUI का प्रदर्शन: विश्वविद्यालय की नीतियों का विरोध, दो गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर।देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में एनएसयूआई उग्र आंदोलन कर रही है। संगठन द्वारा विश्वविद्यालय के आरएनटी परिसर में जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जंगी प्रदर्शन में सैकड़ों छात्रों ने आते से ही विश्वविद्यालय परिसर में घुसने का प्रयास किया और वहां पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष रजक पटेल सहित दो को गिरफ्तार कर लिया।एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक और…

Read More

इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई- टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिला प्रशासन ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 22,000 लीटर डिस्टिल्ड सॉल्वेंट अवैध रूप से रखा पाया गया। इसके अलावा मौके से आॅयल पेंट मिक्सर और पेंट रिमूवर भी मिले। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक के पास इन ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के…

Read More

किसानों का समर्थन मूल्य, लोन -मुआवजे को लेकर प्रदर्शन:सौंपा ज्ञापन:पराली पर एफआईआर का विरोध सौंपा ज्ञापन

इंदौर। सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। किसानों ने अपनी सभी मांगें एडीएम रोशन राय के समक्ष रखीं और ज्ञापन सौंपा।किसानों का कहना है कि गेहूं की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने खरीदी की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई है, जबकि सहकारी समितियों में भुगतान की…

Read More

ट्रक के पीछे घुसी कार,4 की मौत,8 घायल: , अचानक ब्रेक लगाने से भिड़े; लोगों ने किया चक्काजाम

इंदौर। दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) ट्रक के पीछे जा घुसी। देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रविवार देर रात हुए इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों के परिजन के मुताबिक वे शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। आगे चल रहे ट्रक में भूसा भरा था। ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था।हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए-ट्रेंचिंग…

Read More

तोते या स्टार कछुए पाले हैं तो वन विभाग को सरेंडर कर दें, पकड़े गए तो चार साल तक की सजा संभव

ब्रह्मास्त्र इंदौर आपने घर में स्टार कछुए या देशी तोते पाल रखे हैं तो वन विभाग को सरेंडर कर दीजिए। दरअसल, तोते को भी विलुप्त हो रही प्रजाति में शामिल कर लिया गया है। इन्हें पिंजरे में रखकर पालना अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं स्टार कछुआ भी पहले से शेडयूल-1 में रखा गया है। हाल ही में वन विभाग ने घरों में तोते, कछुए पालने की सूचना पर कार्रवाई की थी। इन्हें जब्त किया और अपराध भी दर्ज किया गया। चार साल तक की सजा भी हो सकती…

Read More

कर्नाटक की लेखिका को बच्चा चोर समझकर पीटा

‘तीन तलाक’ पर किताब लिखने आई थी, डेढ़ महीने बाद भी एफआईआर नहीं हुई ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में डेढ़ महीने पहले कर्नाटक की लेखिका को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया। लेखिका का कसूर सिर्फ इतना था कि वह तीन तलाक पर किताब लिखने आई थी। पिटाई के बाद से लेखिका कर्नाटक से लगातार पुलिस को न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक उसे कुछ खास सफलता नहीं मिली। खजराना इलाके में 15 फरवरी को कर्नाटक की एक लेखिका परवीन के साथ हुई मारपीट के मामले में अब…

Read More