इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

इंदौर।मांगलिया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के मैनेजर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मांगलिया पुलिस के मुताबिक जितेंद्र परिहार (33) पुत्र संतसिंह परिहार निवासी मांगलिया को उनके रिश्तेदार सोमवार रात उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुंह धोने गए और गिर पड़े-परिवार के लोगों ने बताया कि शाम के समय जितेंद्र ने चाय पी थी। इसके बाद वह मुंह धोने गए, तभी अचानक गिर पड़े। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment