इंदौर।कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित भूरी टेकरी की एक मल्टी में युवक से मिलने पहुंची युवती के कारण शनिवार देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। आरोप है कि युवती ने घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट की, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद वह खुद को बेडरूम में बंद कर बैठ गई। मामले में कनाड़िया पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।भाई के फोन पर घर पहुंची युवती-पुलिस के अनुसार अरावली परिसर, भूरी टेकरी निवासी…
Read MoreCategory: इंदौर
:लसूडिया – जूनी इंदौर क्षेत्र में 2 युवकों ने फांसी लगाकर दी जान: पुलिस मामलों की जांच में जुटी
इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में रहने वाले विजय रावत (36) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय पेशे से ड्राइवर था और पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ रहता था। घटना के समय पत्नी काम पर गई हुई थी, जबकि बेटा अपनी नानी के घर था। पुलिस को सूचना मृतक के भाई आकाश ने दी। उसने बताया कि परिवार में तीन भाई हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। शाम को जब पत्नी घर लौटी तो विजय को…
Read Moreसहेली के साथ रहने की जिद पर युवती से मारपीट:परिजनों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में दो युवतियों की दोस्ती और साथ रहने की इच्छा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली के परिजनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रविवार देर रात की है।द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार स्वाति नामक युवती की शिकायत पर नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। स्वाति का कहना है…
Read Moreऑनलाइन पेमेंट को लेकर सीएनजी पंप पर विवाद:बंदूक की बट से युवक पर हमला; केस दर्ज
इंदौर।भंवरकुआ में अवंतिका कंपनी के सीएनजी पंप पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के चलते कार सवार दो युवकों का स्टाफ से विवाद हो गया। इस दौरान मैनेजर ने मारपीट कर दी। वहीं, मौके पर मौजूद गार्ड ने बंदूक की बट से एक युवक के सिर पर हमला कर दिया। घायल युवक को उसका साथी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने बयान के आधार पर मैनेजर और सुरक्षा गार्ड को आरोपी बनाया है।भंवरकुआ पुलिस ने अनिमेष पुत्र अर्जुन राठौर, निवासी सी-द्वारकापुरी की शिकायत पर राजीव गांधी चौराहे स्थित अवंतिका पेट्रोल पंप…
Read Moreबीजेपी नेता की बिल्डिंग पर पथराव:डॉग घुमाने के विवाद के बाद पार्टी के दो गुट आमने-सामने
इंदौर। उषा नगर में रविवार सुबह बीजेपी नेता वीरेंद्र शेडगे की बिल्डिंग पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उनके ऑफिस का कांच टूट गया। वहीं, शाम को भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वीरेंद्र शेडगे के घर फिर पथराव किया जा रहा है।विवाद रात में डॉग घुमाने को लेकर शुरू हुआ था। दूसरा पक्ष भी बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है, जो पार्टी के दूसरे गुट से जुड़ा हुआ है।मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 का है। यहां बीजेपी नेता और मालिनी गौड़ के विधानसभा क्षेत्र के…
Read Moreदेर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात:कारों के कांच फोड़े, ; पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा
इंदौर। मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में शनिवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पहिया वाहनों पर आए बदमाशों ने एक के बाद एक तीन से अधिक कारों के कांच फोड़ दिए। इसके अलावा सड़क पर खड़े दो पहिया वाहनों को भी गिरा दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस के मुताबिक घटना अर्जुन पल्टन, राधा कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी की है। देर रात करीब तीन बजे बदमाश दो वाहनों से पहुंचे और कॉलोनियों में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर…
Read Moreटैटू आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत: परिवार ने दोस्तों परलगाया हत्या का आरोप ; पुलिस ने शुरू की जांच
इंदौर।इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में रहने वाले एक टैटू आर्टिस्ट की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि दोस्त इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम योगेश (34) पुत्र छोटू सिलावट है, जो टैटू आर्टिस्ट था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे योगेश के पास उसके दोस्त जीवन का फोन आया था। उसने योगेश को…
Read Moreगाड़ी-चार्जिंग में शॉर्ट-सर्किट से शोरूम में लगी थी आग रस्सियों के सहारे किया था रेस्क्यू, जांच जारी
इंदौर।लसूडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में लगी आग के मामले में लसूडिया पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आग गाड़ी चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से लगी है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।दरअसल, शुक्रवार को लसूडिया इलाके के खालसा चौक के पास सुबह करीब 7 बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई थी। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर…
Read Moreमृत पिता के नाम बेटे ने लिया लोन:किश्तें बाउंस होने पर रिकवरी एजेंट घर पहुंचा तो पता चला
इंदौर।बजरंग नगर निवासी युवक ने अपने पिता की मौत के करीब ढाई साल बाद उनके नाम पर लोन ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन कंपनी का रिकवरी एजेंट किस्त जमा नहीं होने पर घर पहुंचे। विजयनगर पुलिस ने मृत पिता के नाम पर लोन लेकर राशि का दुरुपयोग करने के मामले में बेटे के खिलाफ गुरुवार रात FIR दर्ज की है।आरोपी ने बजाज फाइनेंस से लोन स्वीकृत करवाकर राशि पिता के खाते में डलवाई और बाद में अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। विजयनगर पुलिस ने बजाज…
Read Moreअभि तोमर हत्याकांड में मुख्य शूटर गिरफ्तार:पुलिस से बचने किया था सरेंडर; भागने में टूटे हाथ-पैर
इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में हुए अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी डिल्लू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभि तोमर को गोली डिल्लू ने अपनी रायफल से मारी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने भिंड में एक पुराने मामले में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के मुताबिक इंदौर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश में डिल्लू गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट…
Read More