मंदिर में खोया 5 लाख का हीरे जड़ा ब्रेसलेट:उठाने वाले को CCTV से पहचाना, 40 किमी.दूर बरामद

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को दर्शन के दौरान एक श्रद्धालु का करीब 5 लाख रुपए कीमत का हीरे जड़ा ब्रेसलेट गुम हो गया। मंदिर प्रशासन और आईटी शाखा की सक्रियता से ब्रेसलेट महज डेढ़ घंटे में 40 किलोमीटर दूर तराना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर श्रद्धालु को लौटा दिया गया।जानकारी के मुताबिक इंदौर से आए श्रद्धालु देर रात बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कीमती ब्रेसलेट मंदिर परिसर में कहीं गिर गया। ब्रेसलेट गायब होने का पता चलते ही उन्होंने मंदिर की आईटी शाखा को सूचना…

Read More

जिला अस्पताल में डॉक्टरों का वेतन कटेगा:औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक

उज्जैन।जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था और चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर देखा। निरीक्षण में कई विभागों में चिकित्सक निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए गए। सीईओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी चिकित्सकों को सुबह 9 बजे से अस्पताल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।कुमट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और कमिश्नर…

Read More

नकली स्प्रे और रिफिल कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : ,पुलिस दबिश में दो गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर में नकली कीटनाशक और मच्छर भगाने वाले उत्पादों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच और हीरानगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी गोदरेज कंपनी के नकली हिट और गुड नाइट उत्पाद बेच रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों महेश चौहान और हरीश चावड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत का नकली माल जब्त किया गया है।मामले में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स से जुड़ी आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर सुभाष शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।…

Read More

PM के लिए 9 घंटे बाइक पर शव लेकर भटके परिजन: दूसरे दिन हंगामे के बाद हुआ पीएम

इंदौर। करंट लगने से युवक की मौत के बाद सिस्टम की संवेदनहीनता सामने आई है। 21 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए परिजन बाइक पर शव लेकर 9 घंटे (करीब 25 किलोमीटर तक) भटकते रहे। आरोप है कि सूचना के बावजूद बाणगंगा पुलिस ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। दूसरे दिन हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर पोस्टमॉर्टम हो सका और अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी के मुताबिक, अलवासा गांव निवासी अंकित फुलेरिया पिता दिनेश फुलेरिया को 11 मई को निर्माणाधीन मकान में सरिए की कटिंग के…

Read More

निगम कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई : उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त:,

इंदौर।इंदौर के उद्यान विभाग के 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ये बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित थे।समीक्षा मीटिंग के दौरान इन कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली थी, यह कर्मचारी पिछले कई महीनों से लगातार बिना सूचना/सक्षम स्वीकृति के अपने काम से अनुपस्थित है। इनके काम पर नहीं रहने से उद्यान विभाग के काम प्रभावित हो रहे थे।साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता…

Read More

अस्पताल में गार्ड ने की मारपीट:अफसरों ने जांच के बाद करवाई की बात कही, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे युवकों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल में तैनात गार्डों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक कुछ युवक अपने एक साथी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल स्टाफ और युवकों के…

Read More

अस्पताल का लाइसेंस निरस्त:युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया था हंगामा; शिफ्ट होंगे मरीज

उज्जैन।उज्जैन के एमपी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। 21 अप्रैल की रात इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवाब मांगा था लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में बुधवार को सीएमएचओ ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन…

Read More

नगर पालिका पर पार्षदों का दिनभर धरना:बोले- तीन दिन से पेयजल सप्लाई बंद, नलों में गंदा पानी भी आ रहा

उज्जैन।नागदा जंक्शन में मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका दफ्तर के गेट पर दिनभर धरना दिया। शहर में पिछले कई महीनों से गंदा पानी आने और पिछले तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद होने की वजह से पार्षद नाराज थे।प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और पानी विभाग के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाए।धरने पर बैठे पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका लंबे समय से लोगों को गंदा पानी पिला रही है, जिससे लोग बीमार हो सकते हैं। उन्होंने…

Read More

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर प्रदर्शन:टावर चौक पर फूंका पुतला, बोले- छात्रों के सपनों से खिलवाड़

उज्जैन।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने होने पर छात्रों ने  टावर चौक पर मंगलवार देर शाम प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्रों ने  इस धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने से छात्रों और युवा संगठनों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता और संगठित भ्रष्टाचार का परिणाम बताया।युवक कांग्रेस के  अर्पित ने कहा कि यह…

Read More

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ऑफिस में बैठे कारोबारी को रॉड से पीटा फिर पैर में घोंपा चाकू

इंदौर।इंदौर के जेल रोड स्थित चाइना टाउन मार्केट में बुधवार सुबह एक व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर पैर में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।घायल व्यापारी को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक घायल व्यापारी आनंद पुत्र रामचंद्र विशपुते निवासी स्कीम-114 हैं। उन्हें उनके परिचित इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आनंद के सिर और…

Read More