डॉग फीडिंग कर रहे युवकके साथ मारपीट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एफआईआर

इंदौर।द्वारकापुरी क्षेत्र में डॉग फीडिंग कर रहे एक वॉलंटियर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति को कुत्ते को पीटने से रोक दिया था।घटना के बाद नाराज पशु प्रेमियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित  की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अमन लंबे समय से इलाके में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करते हैं।बताया गया…

Read More

दो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर

शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर-पहला हादसा सोमवार रात करीब 8:30 बजे ग्राम मदाना रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।इस दुर्घटना…

Read More

सैलाना विधायक 14 मई से धरने पर बैठेंगे; नामांतरण मामलों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज

रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना के खिलाफ 14 मई से धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक का आरोप है कि सैलाना नगर परिषद से जनहित से जुड़े नामांतरण प्रकरणों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।जनप्रतिनिधि के संवैधानिक ‘विशेषाधिकार’ का हनन बताते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।विधायक डोडियार ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को पत्र  के माध्यम से मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद सैलाना से नामांतरण प्रकरणों की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी।पत्र में उल्लेख किया था कि सैलाना विधानसभा…

Read More

चरक भवन अस्पताल में ब्लैकआउट:एक घंटे बिजली गुल, अंधेरे में इलाज से मरीज बेहाल

उज्जैन। संभागीय स्तर के सबसे बड़े शासकीय चरक भवन अस्पताल में सोमवार शाम करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जनरेटर बैकअप समय पर शुरू न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज चलता रहा।यह घटना सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे हुई, जब अचानक अस्पताल की बिजली चली गई और पूरा भवन अंधेरे में डूब गया। करीब एक घंटे तक, यानी 7:45 बजे तक, ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था…

Read More

सेंट्रल जेल क्वार्टर मेंजेल प्रहरी का बेटा महिला से 3 वर्ष से कर रहा था दुष्कर्म; केस दर्ज

उज्जैन।भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में पदस्थ एक प्रहरी अपने परिवार के साथ जेल क्वार्टर में रहता है। उसके सामने अन्य प्रहरी सत्यनारायण सक्सेना का परिवार रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रहरी का बेटा आयुष सक्सेना पिछले तीन वर्षों से…

Read More

डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर:, पिकअप पलटी, ड्राइवर घायल, डंपर चालक भागा

इंदौर।विजयनगर चौराहा पर मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वाहन की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। डंपर  ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप काफी दूर तक घसीटाती चली गई और बाद में पलट गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों…

Read More

ऑटो में बैठाकरव्यापारी से 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ऑटो में बैठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरे और सियागंज जाने…

Read More

जींस पहनने पर सास ने डांटा, बहू ने लगाई फांसी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना, दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं…

Read More

इंदौर के नवलखा से बसें नहीं हटी तो होगा आंदोलन, एमआईसी मेंबर का अल्टीमेटम, कहा- सड़क पर उतरेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के नवलखा इलाके में बसों में सोमवार को आग लग गई। इस घटना के बाद अब नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि बसों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। आग लगने की घटना के बाद बसों को हटवाने की मांग को लेकर वे धरने पर भी बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन…

Read More

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं

ब्रह्मास्त्र उज्जैन साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के…

Read More