क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ब्राउन शुगर का सप्लायर: ई-रिक्शा चालक को बेचता था आरोपी

इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले मंदसौर के मुख्य सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पिछले महीने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ में सप्लायर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को टीम पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहे के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी। घेराबंदी कर राहुल सौदागर को पकड़ा गया। तलाशी लेने…

Read More

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद: खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस

इंदौर।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई। खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस-सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम…

Read More

NGT ने अवैध भट्ठा संचालकों परदिए FIR के आदेश : 4 करोड़ ईंटें बनाने 8 मीटर तक की खुदाई की

नागदा।नागदा शहर के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन और बिना अनुमति चल रहे ईंट-भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गुरुवार को सुनवाई की। शुक्रवार को फैसने की जानकारी सामने आई।एनजीटी ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, खनिज विभाग और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सवाल किया है कि इतनी बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठों का संचालन और मिट्टी का खनन बिना अनुमति के कैसे होता रहा?अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि…

Read More

व्यस्ततम तिराहे पर निर्माण त्रुटि से सड़क में गड्ढा

उज्जैन।   तारामंडल के सामने व्यस्ततम तिराहे पर सड़क पर शनिवार प्रातः वाहनों के आवागमन के बीच गड्ढा हो गया जिसके कारण ट्रैफिक को डाइवर्ट कर निकाला जा रहा है यह मार्ग तारामंडल से इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर जाता है जिस पर कई कॉलोनी के निवासी एवं उज्जैन से देवास इंदौर की ओर जाने वाले वहां भी निकलते हैं।

Read More

राजसी सवारी से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट: बैठक में सब कुछ तय हुआ भजन मंडली में 50 से ज्यादा सदस्य नहीं, पटाखे-हथियार बैन – महाकाल मंदिर के लाइजनिंग अफसरों और भजन मंडलियों की संयुक्त बैठक में तय हुए नियम

उज्जैन। बाबा महाकाल की अंतिम और सबसे बड़ी राजसी सवारी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी (ईस्ट) आलोक कुमार शर्मा ने भजन मंडलियों के प्रमुखों, महाकाल मंदिर समिति और लाइजनिंग अधिकारियों की अहम बैठक ली। इसमें सवारी के सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए नियम तय करते हुए निर्देश जारी किए गए।बैठक में एडीएम सत्येंद्र सिंह गुर्जर, महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के साथ भजन मंडलियों के प्रमुख भी मौजूद रहे।बैठक में…

Read More

कृष्ण-सुदामा की मैत्री स्थली पर उमड़ा आस्था का सैलाब नारायणाधाम में गूंजा नंद घर आनंद भयो प्रातः 4 बजे अभिषेक-श्रृंगार, शिखर पर ध्वजारोहण, दिनभर खीर प्रसादी का वितरण, रात 12 बजे महाआरती

उज्जैन। कृष्ण-सुदामा की पावन मैत्री स्थली महिदपुर स्थित नारायणाधाम में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति के तत्वावधान में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।पुजारी प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि प्रातः 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा जी का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं विशेष फूल बंगला श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया और पट दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। समिति…

Read More

महाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए युवक की होटल में मिली लाश कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस मामले की जांच मे जुटी 

उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए 38 वर्षीय मुकेश कुमार का शव शुक्रवार सुबह महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार के सामने स्थित होटल टेम्पल व्यू के कमरे में मिला। कमरे से बदबू आने के बाद होटल स्टाफ को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाकाल थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे की जांच की, जहां मुकेश का शव मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।…

Read More

हाकाल मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौटी महाकाल मंदिर तरफ जाने वाले अधिकांश मार्गों पर लग रहा है जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन कहीं भी घुस जाते है, संकरी गलियों में भी वाहनों की कतार

उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। प्रमुख मार्गों से लेकर तंग और संकरी गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-रिक्शा, मैजिक, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और जहां जगह मिल रही है, वहीं वाहन घुसा दिए जा रहे हैं। इसके चलते महाकाल क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते नजर आते हैं। दरअसल, पिछले दिनों महाकाल मंदिर के…

Read More

गोपाल मंदिर से कंठाल तक 24 मीटर चौड़ीकरण, 7 धर्मस्थल जद में खड़े हनुमान जी की अंतिम आरती में छलके भक्तों के आंसू -संकट मोचन मंदिर की बची 3×10 फीट जमीन पर भक्तों ने कर दी पुनर्स्थापना

उज्जैन । महाकाल लोक के बाद गोपाल मंदिर से कंठाल तक प्रस्तावित 24 मीटर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे धर्मस्थलों को हटाने का सबसे भावुक क्षण शुक्रवार को देखने को मिला। कंठाल मार्ग के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर में वर्तमान स्थल पर अंतिम आरती की गई। आरती के बाद नगर निगम ने मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अंतिम आरती में झलके अश्रु – जन्माष्टमी पर्व की सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा था। दोपहर 2 बजे पुजारी पं. राकेश व्यास और नियमित…

Read More

नगर पालिका ने अमानक  पॉलिथिन उपयोग व गंदगी फैलाने पर की जुर्माना कार्यवाही 

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की। नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के निर्देश- पर स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज ने स्वच्छता पर्यवेक्षक ऋषि कलोसिया एवं अन्य कर्मचारियों के साथ दुकानों, सड़क किनारे गुमटियों तथा ठेले पर खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले व्यवसाइयों के यहां निरीक्षण…

Read More