घर में पंखे से फांसी लगाकर  35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 

नीमच। शहर के उपनगर व  कैंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली स्थित कुम्हार  मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली l जानकारी अनुसार 35 वर्षीय संजय पिता ताराचंद ग्वाला का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। संजय गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने कमरे में गया था। इसके बाद वह कमरे में अकेला था। शुकंवार सुबह करीब 8 बजे उसकी भाभी  रोजाना की तरह चाय लेकर कमरे में पहुंचीं। कमरे मे संजय को पंखे से लटका देख सन रह गई। घबराकर नीचे जाकर परिजनों को सूचना दी जिन्होंने पुलिस को  सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।युवक आत्महत्या क्योंकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment