उज्जैन।अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार की मंशा से धर्मनगरी उज्जैन को भी मध्यप्रदेश कोड आन एंपावरिंग वर्क स्पेस 2026 विधेयक के पास होते ही लाभ मिल सकेगा। इसमें रेस्टोरेंट,माल,सिनेमाघर,बिजनेस सेंटर 24 घंटे श्रम नियमों के अनुसार खुले रह सकेंगे। उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं को इससे बडा लाभ मिल सकेगा । साथ ही शहर में व्यवसाय को नई गति मिल सकेगी। वर्ष 2024 में बाजारों को 24 घंटे खोलने की कवायद शुरू हुई थी। पहले भोपाल और इंदौर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाना…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का अंबार, बदबू और अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान महाकाल नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को पहले ही कदम पर मिल रही बदहाल तस्वीर, नियमित सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं का अभाव
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन हजारों लोग ट्रेन के माध्यम से उज्जैन पहुंच रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन के बाहर की बदहाल व्यवस्थाएं शहर की छवि पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्टेशन परिसर के बाहर नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर, कीचड़ और बदबू का माहौल बना हुआ है। गंदगी के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के बाहर सफाई…
Read Moreदिनदहाड़े फ्रीगंज टावर चौक के समीप बदमाश चाकू लहराते हुए युवक को मारने के लिए दौड़ा, क्षेत्रवासी दहशत में युवक ने जैसे तैसे भाग कर बचाई जान, आए दिन होते है विवाद, किसी भी दिन हो सकता है बढ़ा घटनाक्र
उज्जैन। फ्रीगंज टावर चौक पर मामा पान की दुकान के सामने दिन दहाड़े लोग उस समय दहशत में आ गए जब बदमाश खुलेआम चाकू लहराते हुए एक युवक पर हमला करने की लिए दौड़ा। लेकिन गनीमत यह रही कि युवक बदमाश के हमले से पहले अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी और युवक बदमाश के हमले का शिकार भी हो सकता था। दिन दहाड़े फ्रीगंज क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम से यहां के लोग जरूर डरे व सहमे हुए हैं।…
Read Moreमध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद चुनाव की गिनती निरंतर जारी टॉप 10 में इंदौर के 6 उम्मीदवार दो ग्वालियर और जबलपुर से उज्जैन की संभावनाएं प्रबल
दैनिक अवंतिकाउ उज्जैन मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद के चुनाव होने के बाद निरंतर मतगणना जारी है। पहले प्रथम वरीयता की मतगणना हो रही है। जिसमें टॉप टेन में इंदौर के 6 प्रत्याशी अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं दो दो प्रत्याशी जबलपुर और ग्वालियर से हैं। इसके साथ ही उज्जैन की संभावनाएं भी प्रबल बताई जा रही है। कुल 23 पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन होना है। पूरे प्रदेश भर से कुल 119 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सेदारी की थी। प्रत्येक 5 साल में होने वाले मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता…
Read Moreथैलेसेमिया प्रभावित 300 बच्चों एवं रक्त जरूरतमंदों की सहायतार्थ ‘दा साब’ स्व. श्री गोवर्धनलाल जी मेहता की 111 वीं जयंती पर ‘रक्तांजलि’ -वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और उज्जयिनी रक्त संचार संस्था 26 जुलाई को करेगी रक्तदान का आयोजन
उज्जैन। दैनिक अवंतिका के पितृपुरूष परमश्रद्धेय पं.गोवर्धनलाल मेहता ‘दा साब’की 111वीं जयंती 26 जुलाई रविवार पूर्वान्ह 11 बजे से कासमास माल,नानाखेडा उज्जैन में रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और उज्जयिनी रक्त संचार संस्था की सहभागिता के मेगा रक्तदान शिविर में ‘दा साब’ को रक्तांजलि दी जाएगी। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन से उज्जैन में थैलेसिमिया से प्रभावित करीब 300 बच्चे लाभांवित होंगे और उनके परिजनों को सहायता मिल सकेगी। मुख्य आयोजक वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के वेस्टर्न रेलवे मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया…
Read Moreउज्जैन में समर्थन मुल्य पर खरीदी का 1.39 करोड का गेहुं गायब सोसायटी एवं परिवहनकर्ता की मिलीभगत के हालात -800 से 1500 रूपए अधिक कीमत में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने की आशंका
उज्जैन। जिले में समर्थन मुल्य पर खरीदी के 396 टन गेहुं गायब होने के मामले में संबंधित सोसायटी और परिवहनकर्ता की मिलीभगत के हालात उभरने की स्थिति बन रही है। 1.39 करोड का यह गेंहु खरीदी के बाद से अपने मूल गोदामों तक नहीं पहुंचा है। इसकी खरीदी करने वाली संस्थाओं के पास भी यह गेंहु नहीं है और न ही परिवहनकर्ता के पास ही है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि गेंहुं 800 से 1500 रूपए अधिक कीमत में बाजार में खपा कर अवैध लाभ अर्जित…
Read Moreशादी से पूर्व महिला ने लगाई फांसी:मर्ग कायम
नीमच,– शहर से लगे ग्राम कनावटी स्थित जिला जेल के समीप एक दुखद घटना मे शादी की खुशियों के बीच घर में अचानक मातम पसर गया। भतीजी की शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी चाची ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान रेखा बाई (35 वर्ष) पत्नी सुरेश गाड़ी लोहार, निवासी कनावटी (नीमच) के रूप में हुई है। मृत महिला के घर में इन दिनों उसकी भतीजी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और अगले ही…
Read Moreरेस्टोरेंट पर नायब तहसीलदार द्वारा मारपीट गालियां देने के मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान
जावरा । बहुचर्चित नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा बड़ावदा स्थित रेस्टोरेंट में कथित रूप से मारपीट प्रकरण एवं अपमानजनक गलियां दिए जाने के वायरल मामले में न्यायालय ने नायब तहसीलदार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत संज्ञान लेने का आदेश पारित किया। मामला 11 मई 2023 की शाम 4 बजे के लगभग बड़ावदा स्थित बालाजी रेस्टोरेंट पर फरियादी विनोद एवं विक्रम पिता अमर जी के साथ नायब तहसीलदार सिसोदिया( वर्तमान में तहसीलदार रामपुरा नीमच पदस्थ )द्वारा कथित रूप से पद एवं अधिकारी का दुरुपयोग करते हुए फरियादी को लात…
Read Moreवॉटसएप पर अनर्गल कमेंट कर मानहानि के मामले मे कथित पत्रकार को न्यायालय का नोटिस जारी
नारायणगढ़। सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों को लेकर दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालयों ने आरोपियों के पक्ष में निर्णय दिए हैं, वहीं एक निजी आपराधिक परिवाद के मामले मे न्यायालय ने कथित पत्रकार को सूचना पत्र जारी कर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जिन मामलो में आरोपियो को राहत मिली है, उसके एक मामले में फेसबुक पर कथित अभद्र टिप्पणी और धमकी देने के आरोप सिद्ध नहीं होने पर आरोपी को दोषमुक्त किया गया, जबकि दूसरे मामले में धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में दर्ज प्रकरण…
Read Moreजयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत
ब्यावरा।राजगढ़ जिले के जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित मोहनपुरा पंप हाउस के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बताया जाता है कि एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकल एमपी 04 क्यू ए 5771 को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकल पर सवार बांसखेड़ी निवासी 30 वर्षीय मांगीलाल पिता रायसिंह तंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।…
Read More