उज्जैन । बुधवार को एक बार फिर से खडे हनुमान मंदिर बडा सराफा को लेकर हिन्दु समाज एकत्रित हुआ और मंदिर को यथावत रखे जाने की मांग को दोहराया है। इसे लेकर राजाधिराज बाबा श्री महाकालेश्वर के नाम संबोधित प्रार्थन पत्र रूपी ज्ञापन शहर एसडीएम एलएन गर्ग को मुख्यमंत्री के लिए सौंपा गया है। इस दौरान संतों की उपस्थिति में कई संस्थाओं के प्रतिनिधि यहां जूटे जिसमें बडी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे उपरांत खडे हनुमान मंदिर पर सकल हिन्दु समाज की और…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी से की शिकायत
खरगोन। जिले के डोंगरागांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शराब के नशे में डूबने के बाद बिगड़ रहे हालातों से ग्रामीण त्रस्त हो गए हैं। शिकायत के बाद भी सम्बंधित थाना पुलिस से मदद नही मिलने पर परेशानहाल महिलाएं बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने सौंपे शिकायती आवेदन में शराब बिक्री पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं के अनुसार गांव में करीब 7.8 दुकानों से देशी, विदेशी शराब और अवैध कच्ची शराब का विक्रय खुलेआम किया…
Read Moreमंडी में गूंजा अन्नदाता का आक्रोश, 100 गांवों से पहुंचे किसान23 मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन
सनावद। खेतों से निकली आवाज जब मंडी तक पहुंची तो हजारों किसानों की मौजूदगी ने उसे हुंकार में बदल दिया। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के आह्वान पर सनावद कृषि उपज मंडी में करीब 100 गांवों से किसान जुटे। आमसभा में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।किसानों की प्रमुख मांगों में खेती के लिए प्रतिदिन 12 घंटे निर्बाध बिजली, मंडी में कपास की पर्याप्त खरीदी, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई के लिए पानी, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता,…
Read Moreआंगनबाड़ी भवन के पिछले हिस्से की दीवार ढही: टला हादसा
जगोटी । समीपस्थ ग्राम खुरचनिया प्रताप के आंगनबाड़ी भवन के पिछले हिस्से की दीवार बुधवार सुबह अचानक ढह गई, गनीमत रही कि बच्चे दूसरे हिस्से में एकत्र हो रहे थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। गांव के नागरिक व पूर्व उपसरपंच कमल सूर्यवंशी ने बताया कि लंबे समय से गांव की आंगनवाड़ी भवन की हालत जर्जर हो रही है अनेकों बार जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया मगर ध्यान नहीं दिया गया। महिला व बाल विकास विभाग को भी इस भवन की खस्ता हालत की जानकारी थी मगर…
Read Moreरणथंभौर एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास में किया बदमाश ने चाकू मारकर घायल
मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भागने लगा। यात्री के जागने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने मोबाइल फेंक दिया और यात्री पर चाकू से वार कर दिया।घटना में घायल कमल सत्यनारायण पारिख…
Read Moreराहुल के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की नो एंट्री छात्रों के लिए 5 एकड़ में बनेगा हाईटेक डोम
इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को कांग्रेस ने सामान्य राजनीतिक सभा से अलग रखने की तैयारी की है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 5 एकड़ यानी ढाई लाख वर्गफीट में वॉटरप्रूफ हाईटेक डोम तैयार किया जा रहा है। इसमें करीब एक लाख छात्रों के बैठने की क्षमता होने का दावा किया गया है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सामान्य एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। मंच और दर्शक दीर्घा की पूरी व्यवस्था इस…
Read More. युवा मतदाताओं को साधेंगे नबीन-भागवत-राहुल: मिशन 2028 के लिए भाजपा-कांग्रेस का फोकस युवाओं पर
इंदौर। मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति का फोकस पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों से आगे बढ़ाते हुए युवा वोटरों, खासकर जेन-जी को अपने राजनीतिक एजेंडे के केंद्र में लाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दोनों पार्टियों के प्रादेशिक संगठन के साथ ही राष्ट्रीय संगठन भी मप्र के करीब 1.41 करोड़ युवा मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है।इसी क्रम में सितंबर का तीसरा सप्ताह युवाओं को लेकर सियासी शक्ति प्रदर्शन का मंच बनने जा रहा है। कांग्रेस…
Read More*बजरंग दल ने आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवकों को दबोचा, महिलाओं से छेड़छाड़ और लव जिहाद का आरोप
इंदौर। हरताली तीज के पावन पर्व पर राजवाड़ा पर आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवार रात बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद शंकर लालवानी द्वारा हर साल की तरह आयोजित इस धार्मिक आयोजन में इंदौर शहर की हजारों महिलाएं और परिवार मौजूद थे। इसी दौरान अचानक माहौल उस समय बिगड़ गया जब भीड़ में शामिल कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि “भजन संध्या में बहन-बेटियों की बड़ी संख्या मौजूद थी। तभी कुछ संदिग्ध युवक भीड़ में…
Read Moreअधिकारियों की टालमटोल से आक्रोशित शिवसेना का धरना रात में भी जारी
बड़नगर। नगर के मुख्य मार्ग कोर्ट चौराहा से संगम चौराहा व गंधर्व तलाई तक बदहाल पड़ी सड़क के पक्के निर्माण और जल निकासी की मांग को लेकर नगर पालिका द्वार के सामने शिवसेना द्वारा शुरू किया गया जन आंदोलन मंगलवार देर रात भी जारी रहा और बुधवार को दूसरे दिन भी अनवरत चलेगा। अधिकारियों के टालमटोल भरे रवैये के चलते शिवसेना नेताओं ने दो-टूक ऐलान किया है कि जब तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की ठोस समय-सीमा नहीं दी जाती, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। विदित रहे कि विगत…
Read Moreअवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण के 6 प्रकरणों में 4 लाख 31 हजार 475 रुपये का जुर्माना कार्रवाई
नीमच, । जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत 6 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 4 लाख 31 हजार 475 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर की गई है।जिला खनिज अधिकारी के…
Read More