तराना।तहसील मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्तिथ ग्रामलसुड़लिया बेचर में सोमवार शाम को करंट लगने से आदिवासी मजदूर की मृत्यु हो गई घटना के बाद जवाबदारों के लापरवाही सामने आई। मृतक के भाई बाबलु मेडा निवासी जिला झाबुआ ने बताया कि ग्राम लसुड़लिया बेचर में मेरा भाई विजेश पिता नूरा (24) निवासी झाबुआ जिलामजदूरी कर रहा था। यहां नल जल योजना अंतर्गत नर्मदा पाइपलाइन का काम चल रहा है। रोज-रोज लाइट लगाने जाता था सोमवार को भी मेरा भाई लाइट चालू करने गया था।इस दौरान करंट लगने से मौत…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
आयशर में हो रहा था गौवंश परिवहन, अहिरखेड़ा चौकी पर नाकाबंदी में वाहन जब्त
खरगोन। गोगावां थानाक्षेत्र में आयशर वाहन से किए जा रहे अवैध गौवंश परिवहन को उजागर करते हुए पुलिस ने वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई अहिरखेड़ा पुलिस चौकी पर की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका, तलाशी के दौरान इसमें कु्ररतापूर्वक बांधे गए 8 गौवंश पाए गए। पुलिस ने गौवंशी तस्करी कर रहे वाहन चालक सहित खरीददार को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अहिरखेड़ा चौकी के सामने सघन वाहन चेकिंग जारी थी। मुखबिर से सूचना पर नाकाबंदी कर आयशर वाहन एमपी 43जी 2835 को रोका…
Read Moreयुवक को धमकाकर की लूट:3 बदमाशों ने बीयर खरीदवाई, पीटा; मोबाइल-पर्स छीना
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने पहले उसे डराकर अपने लिए बीयर खरीदवाई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछा और क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से 55,700 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।बीयर खरीदवाने के बाद बाहर ले जाकर पीटा-पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश (33) पुत्र राधाकिशन गौर 29 अगस्त…
Read MoreDAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन;मार्ग पर लगा आधा किमी लंबा जाम
इंदौर।मंगलवार दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के मेन गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से समस्याओं का जल्द निराकरण की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।जबकि भंवरकुआ से आईटी पार्क जाने वाले मार्ग पर आधा किमी मीटर से ज्यादा मार्ग पर गाड़ियां फंसी है। यहां जाम लगा हुआ है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं।बस स्टॉप और बस पास शुल्क कम करने की मांग एबीवीपी की प्रमुख मांगों में स्कूल…
Read Moreसिद्धवट से लापता युवक अस्पताल में मृत मिला:मर्ग कायम
उज्जैन। नानाखेड़ा एकतानगर में रहने वाला अर्जुन पिता भैरूलाल घावरी 45 साल सिद्धवट मंदिर परिसर में सफाई का काम करता था। 12 सितंबर को घर नहीं लौटा तो पत्नी प्रेमलता ने तलाश करने के बाद उसके लापता होने की शिकायत 13 सितंबर को दोपहर में भैरवगढ़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। इस बीच रात में चरक अस्पताल से खबर सामने आई कि दुर्घटना में घायल अर्जुन नामक युवक की मौत हो गई। जो नानाखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। अर्जुन नाम पता चलने पर भैरवगढ़ पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां…
Read Moreसाप्ताहिक बाजार से बाइक उड़ाई, दो जिलों में तलाश… ‘ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद
सनावद। भीड़भाड़ वाले बाजार में खड़ी बाइक चोरी हुई तो सनावद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सुराग खंगालते-खंगालते पुलिस आरोपियों तक पहुंची और मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध चोरी की बाइक लेकर धनगांव से सनावद की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने ढकलगांव फाटे पर नाकाबंदी कर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की…
Read Moreबिस्तर पर मिला 11वीं के छात्र का शव:गले पर फंदे के निशान; पिता हिरासत में, फुटेज के आधार पर पूछताछ जारी
इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा में रविवार देर शाम 11वीं कक्षा के छात्र उदय खोकरे (16) का शव घर में बिस्तर पर मिला। उसके गले में फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पिता विजय को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।रविवार शाम उदय की बड़ी बहन आयुषी काम से घर लौटीं तो दरवाजा अटका हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि उदय कमरे में बिस्तर पर अचेत पड़ा था और उसके गले में फंदा बंधा था। आयुषी ने…
Read Moreयुवक के पास मिला 11 पत्तियों वाला सोने का हार -चोरी करने वालों ने बेचने के लिये दिया था
उज्जैन। अमृतनगर में 2 माह पहले हुई चोरी का एक 11 पत्ती वाला सोने का हार पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। आरोपियों ने बेचने के लिये साथी को देना बताया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपियों के साथी को गिरफ्तार कर ढाई लाख कीमत का हार बरामद किया है। मक्सीरोड अमृतनगर में रहने वाली शांताबाई देवड़ा के मकान में 28 जून को दिनदहाड़े चोरी होना सामने आया था। पंवासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 दिन बाद शांताबाई के नाबालिग पोते…
Read Moreदेवासरोड पर किराना दुकान संचालक की मौत, पोती घायल बाइक-कार भिड़ंत के बाद बोलासा में चक्काजाम
उज्जैन। देवासरोड पर कार-बाइक भिड़ंत में किराना दुकान संचालक की मौत होने पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। 3 घंटे तक सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर डटे रहे। पुलिस ने बमुश्किल समझाईश के बाद जाम खुलावाया। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बोलासा में रविवार सुबह 11 बजे तेजगति से दौड़ती कार ने बाइक पर सवार रामचंद्र पिता सेवाराम प्रजापत 48 साल निवासी चंद्रावतीगंज और उसकी 14 वर्षीय पोती को टक्कर मार दी। रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर समीप के ग्राम मुजाखेडी में रहने…
Read Moreपिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे 3 गौवंश, पुलिस ने पकड़ा
सनावद। अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने वालों के खिलाफ सनावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नया फोरलेन रोड पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे3 गौवंश को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी अंकुश चौहान (23), निवासी छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारीधर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नया…
Read More