गुड़ी पड़वा पर शिप्रा तट पर नववर्ष का भव्य स्वागत, रैली निकाली गई

महिदपुर। प्रतिवषार्नुसार गुड़ी पड़वा एवं नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर अश्वनी शोध संस्थान महिदपुर द्वारा भगवान धूर्जटेश्वर महादेव मंदिर (धूलेट) के समीप शिप्रा तट स्थित पूर्ववाहिनी घाट पर प्रात:कालीन आयोजन किया गया। सूर्योदय से पूर्व श्रद्धालु एकत्रित हुए और सूर्योदय के समय शंख ध्वनि, नगाड़ों व घोष के साथ नववर्ष का स्वागत करते हुए सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके पश्चात महाराजा विक्रमादित्य के चित्र का पूजन व आरती कर शिप्रा मैय्या को चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार प्रसादी वितरित की गई।…

Read More

नवोदय विद्यालय चयन पर हर्ष व्यक्त कर की उज्जवल भविष्य की कामना

कानड़। नगर स्थानीय न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल,कानड के कक्षा 5वी के छात्र अनस पिता आबिद खां निवासी कानड का नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा बालक का पुष्पहार से एवं मिठाई खिला स्वागत सम्मान किर उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी। सहारा स्कूल में गत 2 वर्षों से भी निरंतर अध्ययनरत छात्र का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Read More

कल्याण सेन केस की जांच की मांग को लेकर अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यावरा। सामाजिक उत्थान सेन समिति राजगढ़ द्वारा जनसुनवाई के दौरान मृतक कल्याण पिता वैध सूरज सेन केस की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर अपर कलेक्टर, को ज्ञापन सौपा, मृतक की पत्नी पूजा सेन ने बताया कि विगत दिनों छोटे पुल स्थित बावड़ी के पास पति कल्याण सेन का शव मृतक अवस्था में मिला था मृतक की पत्नी पूजा सेन ने जांच हेतु आवेदन दिया मगर उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, कल्याण की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हुई पीड़ित परिवार ने मृतक कल्याण के मोबाइल कॉल डिटेल…

Read More

मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

तराना। जनसेवा के उद्देश्य से विधायक महेश परमार के मार्गदर्शन में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर विधायक निवास पर मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।वी एच 5 विशेष हॉस्पिटल, संजीवनी फाउंडेशन एवं चरक भवन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित। इस शिविर में क्षेत्र के अनेक परिवारजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में करीब 40 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ।विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिला रोग, हड्डी रोग, हृदय एवं मधुमेह, मूत्र एवं पेट रोग तथा…

Read More

गणगौर माता की शोभायात्रा, महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लिया उत्साहपूर्वक भाग

सुसनेर। चैत्र माह के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर में गणगौर माता की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व महिला मंडल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम मंदिर धर्मशाला से किया गया, जहां से शोभायात्रा हरि नगर स्थित सरिता मोदानी के निवास तक निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में गणगौर माता की सुसज्जित प्रतिमा आकर्षण…

Read More

सर्वप्रयास संस्था ने बच्चों को पाठ्य सामग्री तथा मिठाई का वितरण किया

महिदपुर रोड। नगर की सर्व प्रयास सामाजिक संस्था की शाखा द्वारा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्षू में शासकीय विद्यालय बरु खेडी के 45 स्कूली बच्चों को पढ़ाई सामग्री और मिठाई वितरण कर नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी संस्था अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृज वासी ने बताया संस्था महिला सशक्तिकरण पर्यावरण बालिका उत्थान एवं रो जगार में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है संस्था द्वारा लग भग 45 बेटियों की भरण पोषण की जिम् मेदारी भी ले रखी है जिसमें संस्था अगर कोई बेटी की 5 वर्ष से…

Read More

ऑनलाइन होंगे संपत्ति की लीज, एग्रीमेंट, ऑफिस जाने का झंझट नहीं

उज्जैन।जमीन, मकान संबंधी लीज, एग्रीमेंट, पॉवर ऑफ अटॉर्नी जैसे 75 से ज्यादा काम अब एकदम आसान हो गए। संपदा 2.0 के तहत आमजन को पंजीयक कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग के अधिकृत पोर्टल पर पंजीयन करवाकर अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन सबमिट करते हुए किसी भी शहर से अपना काम करवा सकेंगे।मुख्यालय भोपाल स्तर पर इसके लिए अलग से साइबर सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू किया है। इसका लाभ लेने के ​लिए संबंधितों को सिर्फ sampda.mp.igr. gov.in पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन कराने के बाद आधार कार्ड…

Read More

घर के बाहर से मंडी व्यापारी की कार चोरी

उज्जैन।चिमनगंज थाना क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए। यहां रतन एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले मंडी व्यापारी विकास अग्रवाल की घर के बाहर खड़ी कार बदमाश चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाश दिखाई दिए हैं। इसी तरह अगस्त 2025 में भी चिमनगंज थाना क्षेत्र में ही कानीपुरा मार्ग की कॉलोनी में बदमाशों का गिरोह आया था और एक साथ चार बाइके चुरा ले गए थे। कोचिंग संचालक अमित सक्सेना के घर दो गाड़ियां थी, लेकिन बदमाश अब तक नहीं पकड़ाए।अब मंडी व्यापारी की घर के बाहर खड़ी कार…

Read More

बैग में छिपा रखा था 1 लाख का गांजा:क्राइम ब्रांच ने माइनिंग कंपनी में काम करने वाले तस्कर को पकड़ा

इंदौर।इंदौर में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शहर में नशे के आदी लोगों को सप्लाई करता था।एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने लक्ष्मीबाई नगर इलाके में दबिश दी। यहां सीमेंट गोदाम के पास एक टीन शेड के पास टू-व्हीलर पर काले बैग के साथ खड़ा एक संदिग्ध युवक मिला। घेराबंदी कर…

Read More

नाबालिग के साथ पकड़ाया जोयब:नर्मदापुरम से लापता थी लड़की, मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले

इंदौर।इंदौर के एमआईजी इलाके में बुधवार रात एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि लड़की नर्मदापुरम से लापता है, जिसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक, हिंदूवादी कार्यकर्ता मयंक तोमर को सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी नाम से हिंदू लड़की के साथ फ्लैट में रह रहा है। इसके…

Read More