उज्जैन। तराना में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले हिंदुत्व वक्ता उपदेश राणा ने धमकी मिलने का दावा किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी गई और तराना के कार्यक्रम में नहीं आने के लिए कहा जा रहा है। राणा ने गोली मारने की धमकी मिलने की बात भी कही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
बजरंग कॉलोनी के स्टेडियम में होना है कार्यक्रम-तराना की बजरंग कॉलोनी स्थित स्टेडियम में बुधवार, 21 अक्टूबर को महाराजा दशहरा उत्सव समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसमें गुजरात से उपदेश राणा के शामिल होने का कार्यक्रम है।आयोजन में रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। समिति के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।