महिदपुर। प्रतिवषार्नुसार गुड़ी पड़वा एवं नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर अश्वनी शोध संस्थान महिदपुर द्वारा भगवान धूर्जटेश्वर महादेव मंदिर (धूलेट) के समीप शिप्रा तट स्थित पूर्ववाहिनी घाट पर प्रात:कालीन आयोजन किया गया। सूर्योदय से पूर्व श्रद्धालु एकत्रित हुए और सूर्योदय के समय शंख ध्वनि, नगाड़ों व घोष के साथ नववर्ष का स्वागत करते हुए सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके पश्चात महाराजा विक्रमादित्य के चित्र का पूजन व आरती कर शिप्रा मैय्या को चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार प्रसादी वितरित की गई। इसके पश्चात धुलेट से महिदपुर नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैली निकाली गई।
गुड़ी पड़वा पर शिप्रा तट पर नववर्ष का भव्य स्वागत, रैली निकाली गई