मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया

तराना। जनसेवा के उद्देश्य से विधायक महेश परमार के मार्गदर्शन में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर विधायक निवास पर मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।वी एच 5 विशेष हॉस्पिटल, संजीवनी फाउंडेशन एवं चरक भवन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित। इस शिविर में क्षेत्र के अनेक परिवारजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में करीब 40 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ।विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिला रोग, हड्डी रोग, हृदय एवं मधुमेह, मूत्र एवं पेट रोग तथा नवजात एवं शिशु रोग से संबंधित नि:शुल्क परामर्श एवं जांच प्रदान की गई। साथ ही, रक्तदान शिविर में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टरों, संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार माना। इस दौरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश परमार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कप्तान सिंह,पवन बारोड,पार्षद प्रतिनिधि द्वारकाधीश परमार,निक्की राठौर,नगर परिषद उपाध्यक्ष कामिल कुरेशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश रावल, गौतम परमार,आदि उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment