शिकायत के बाद चार लोगों पर दर्ज किया था केस, नोटिस जारी कर लिए जा रहे हैं बयान ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में डेली कॉलेज के इंस्टाग्राम पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। डेली कॉलेज की तरफ से ही इस मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। केस दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक अहेड मीडिया की संचालिका को बयान के लिए बुलाया और उनके बयान दर्ज किए।…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ का घपला
इंदौर में पेट्रोल-डीजल फ्री में भरवाया, फ्लीट कार्ड में गड़बड़ी की, 7 व्यापारी-ट्रांसपोर्टरों पर एफआईआर ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के मांगलिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड के फ्लीट कार्ड और लॉयल्टी ऐप से जुड़ा है। पुलिस ने इंदौर के 7 व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने बीपीसीएल के पेमेंट गेटवे और लॉयल्टी ऐप की तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाकर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कराई, जबकि कंपनी के खाते…
Read Moreभस्म आरती में महाकाल का हनुमान जी स्वरूप दर्शन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा महाकाल का भव्य हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया। गुरुवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती के दौरान अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल के…
Read Moreमंदिरों में चिरंजीव रामदुत के लिए पूजा पाठ शुरू नासे रोग हरे सब पीरा,जपत निरंतर हनुमत बीरा… -आज कई देव स्थलों पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा
उज्जैन। कहा जाता है कि 16 वीं सदी में संत तुलसीदास ने फतेहपुर सिकरी जेल में बंदी बनाए जाने पर श्री रामभक्त हनुमान की चालीसा रच दी थी। वानरों की फौज ने जेल पर हमला कर दिया था। बीरबल की सीख पर अकबर ने उन्हें तत्काल ससम्मान रिहा किया था। जब जाकर वानर फौज शांत हुई थी। रामदुत हनुमान का गुरूवार को जन्म उत्सव मनाया जाएगा। अजर अमर श्री हनुमान के नाम के जप से ही रोग और पीडा दूर हो जाते हैं।श्री हनुमान भगवान के जन्म को लेकर शहर…
Read Moreतीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान की शुरूआत आज से आज स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत,किताबें भी मिलेंगी -4 अप्रेल को होगा भविष्य से भेंट कार्यक्रम,स्कूलों में पहुंचेंगे अधिकारी,जनप्रतिनिधि
उज्जैन। बुधवार से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में तीन दिवसीय स्कूल चलें हम अभियान की शुरूआत होगी। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। जिले के सभी 1730 शासकीय विद्यालयों में इसका आयोजन होगा। आयोजन में जिला स्तर पर सांसद,विधायक,महापौर नगरनिगम अध्यक्ष स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले दिन ही विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण होगा। 4 अप्रेल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री ने बताया कि अभियान को लेकर पिछले दिनों…
Read Moreखुसूर-फुसूर भवन क्या टूटा अस्पताल का नाम ही बदल गया
खुसूर-फुसूर भवन क्या टूटा अस्पताल का नाम ही बदल गया मेरे घर की दिवार क्या टूटी लोगों ने आने जाने का रास्ता ही बना लिया जैसे शायरी के शब्द यहां मूल की सियासत में आकार ले रहे हैं। इसे सियासत कहा जाए या फिर साफ्टवेयर की तब्दीली की जिला अस्पताल का नाम ही गायब हो गया है। संभाग स्तर के चिकित्सालय का भवन तोडकर यहां मेडिसिटी बनाई जा रही है। चिकित्सालय को पास में महाआयोजन 2016 के समय बने माता एवं बच्चों वाले अस्पताल में स्थांतरित किया गया है। पिछले…
Read Moreनगर निगम के कर्मचारियों ने रसीद कट्टे लिए हिसाब कर जमा नहीं किएआडिट को नहीं मिले 20 रसीद कट्टे , गबन की आशंका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,सामान्य पावती,वाहन पार्किंग, जलकर के हैं रसीद कट्टे
उज्जैन। नगर निगम में एक बार फिर से गबन की आशंका बलवती हो रही है। कर्मचारियों को वसूली के लिए दिए गए 20 रसीद कटृटे गायब हैं। कर्मचारियों ने रसीद कट्टे तो लिए लेकिन उनका हिसाब कर जमा नहीं किए हैं। इसके चलते नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। इस मामले को स्थानीय संपरीक्षा आडिट विभाग ने खोला है। नगर निगम में रसीद कटृटे से गडबड का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। दो दशक पूर्व में पीएचई में भी ऐसा…
Read Moreबिजासन मंदिर के मैदान में विवाद:बीच-बचाव करना पड़ा भारी, कार में फंसाकर युवक को घसीटा
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में माता बिजासन मंदिर के सामने एयरपोर्ट मैदान में चल रहे कार्यक्रम के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक को ही आरोपियों ने निशाना बना लिया और कार से घसीट दिया।पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ नगर निवासी बलराम देवड़ा (नगर निगम में ठेके पर कार्यरत) की शिकायत पर रवि (निवासी भवानी नगर) और जीवन मुरार (निवासी हातोद) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कार्यक्रम के दौरान दोनों आरोपी आपस में विवाद कर रहे थे।कार का…
Read Moreशराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई
इंदौर। एक शराब दुकान हटने पर जमकर जश्न मनाया गया। ढोलक की थाप पर रहवासियों के साथ एमआईसी मेंबर भी जमकर थिरकते दिखे। मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। लंबे समय से इस शराब दुकान का विरोध चल रहा था।इसे लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने कलेक्टर व आबकारी विभाग को भी लेटर लिख चुके थे। आखिरकार जब उनकी मांग पूरी हो गई, तो बुधवार को दुकान के बाहर ही जश्न मनाया गया।महिलाएं कई बार कर चुकी थी शिकायत- साजन नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान सघन रहवासी क्षेत्र में…
Read Moreराज्यपाल के पोते के खिलाफ शिकायत: हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गया, मारपीट का भी आरोप
उज्जैन।जिले के नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाला सीपीयू ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने थाना बिरलाग्राम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनीष गेहलोत के सीपीयू ले जाते हुए दिखने का दावा किया था। बाद में सीपीयू अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली थी और बीएमओ ने खुद को…
Read More