शिकायत के बाद चार लोगों पर दर्ज किया था केस, नोटिस जारी कर लिए जा रहे हैं बयान
ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर में डेली कॉलेज के इंस्टाग्राम पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। डेली कॉलेज की तरफ से ही इस मामले में शिकायत की थी।
जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। केस दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक अहेड मीडिया की संचालिका को बयान के लिए बुलाया और उनके बयान दर्ज किए।
दरअसल, 25 मार्च 2026 को क्राइम ब्रांच ने शिकायत के बाद चार लोगों पर केस दर्ज किया था। मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि डेली कॉलेज के ही गजेंद्र सिंह ने शिकायत की थी। वॉइज आॅफ डीसी नाम से फेक पेज बनाया था। मामले को इन्वेस्टिगेशन में लिया है। नोटिस जारी कर सभी के बयान लिए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच में 25 मार्च 2026 को केस दर्ज किया था। इस मामले में चार लोग संदीप पारेख, अनुराग जैन, रंजीत सिंह नामली और मानवीर बायस के खिलाफ कायमी की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि जुलाई 2025 में वॉइस आॅफ डीसी नाम से एक इस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया। इसका पहले नाम वॉइस आॅफ डेली कॉलेज था। जिस पर सोसाइटी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर के खिलाफ झूठी, असत्य, अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और परेशान करने वाली पोस्ट की थी। साथ ही कई अन्य जानकारी भी दी थी। जिसके बाद मामले में कायमी की गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को अहेड मीडिया की संचालिका अलीशा सैनी को बयान के लिए बुलवाया था। उनसे कई बातों की जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज किए गए।
मीडिया से चर्चा में अलीशा सैनी का कहना है कि वॉइस आॅफ डेली कॉलेज नाम का ग्रुप बनवाया था। उसे अनुराग जैन और संदीप पारेख हैंडल कर रहे थे। नवंबर 2025 में उनके बोर्ड आॅफ गवर्नर के लिए हमसे संपर्क किया था। उस पेज के लिए लिमिटेड कंटेंट है। तीन एआई वीडियो है, एक दो शूट वीडियो है। ऐसे 8 से 9 वीडियो का कंटेंट हमने डिजाइन करवाया था।