उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार-ट्रक टक्कर:सांवरिया सेठ जा रहे 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

उज्जैन।उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलो मीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्लोबल और अवंति अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है।घायलों को एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि एम्बुलेंस से शव अस्पताल लाए गए। घायलों में प्रवेश मारोठिया हैं, जिनके पैर में फैक्चर हुआ…

Read More

पति दूसरी महिला के साथ गया, पत्नी ने की जहर खाकर सुसाइड की कोशिश पुलिस ने मामले को जांच में लिया

इंदौर। एक महिला काजल रायकवार ने अपने पति शुभम और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते महिला ने सोमवार शाम जहर खाकर सुसाइड की कोशिश भी की। उसने आरोप लगाया कि यदि मैंने पति शुभम को तलाक नहीं दिया तो मुझे झूठे केस में फंसा देंगे।काजल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर ससुराल वालों पर आरोप भी लगाए…

Read More

पटाखे फोड़ने पर विवाद:राजा रघुवंशी हत्या कांड के आरोपी शिलोम जेम्स ने पड़ोसियों से की मारपीट

इंदौर।लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में पटाखे फोड़ने के विवाद में राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी रहे शिलोम जेम्स ने अपने पड़ोसियो से मारपीट कर दी। आरोप है कि भाईयों के साथ हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।इस मामले में शिलोम ने पहले लसूडिया थाने जाकर शिकायत की। दूसरे पक्ष ने टीआई से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिलोम पर एफआईआर की गई।पुलिस के मुताबिक फरियादी सचिन वर्मा निवासी महालक्ष्मी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि…

Read More

ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति न्यास ने किया कायस्थ पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान

राजगढ़-ब्यावरा । कायस्थ समाज के पत्रकारों व समाज सेवियो के सम्मान को लेकर सुरुचि नगर कोटरा मे सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मे चालीस से अधिक भोपाल के स्थानीय कायस्थ पत्रकार एवम सामाजिक संगठनो के अध्यक्षो को सम्मान के लिए आमंत्रित किया। ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवम सामाजिक न्यास की ओर से सामुदायिक भवन मे होली मिलन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगो ने गुलाब के फूलो से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम के आयोजक ओ पी श्रीवास्तव,…

Read More

महिलाओं ने संग खेली होली; ढोलक की थाप पर झूमीं

सारंगपुर। फाल्गुन मास के आगमन के साथ ही आगर मालवा जिले में होली की रंगत दिखाई देने लगी है। शिव धाम कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने भक्ति और उल्लास के साथ ब्रज जैसी होली का आनंद लिया। महिलाओं ने भगवान के इन स्वरूपों को गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। ढोलक की थाप और फाग गीतों पर महिलाएं इस कदर मगन हुईं कि पूरा वातावरण जयघोष से गूँज उठा। आयोजन स्थल को फूलों और आकर्षक रंगोली से…

Read More

सिलेंडर की किल्लत से होटल और व्यवसाय प्रभावित, गैस चूल्हों की जगह जला रहे भट्टी

सारंगपुर। नगर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर बाजार और होटल व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से कई होटल संचालकों को मजबूरी में पुराने दौर की तरह लकडी की भट्टी का सहारा लेना पड रहा है। वर्षों से गैस चूल्हों पर संचालित हो रहे होटलों में अचानक लकडी के चूल्हे जलते देख लोग भी हैरान हैं। गैस की कमी का सीधा असर न केवल होटल व्यवसाय पर पड रहा है, बल्कि ग्राहकों को भी इंतजार करना पड रहा है।…

Read More

सुसनेर मंडी में तुलाई गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा, तोल कांटा सील

सुसनेर। कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोमवार को तुलाई में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी के तोल कांटे पर उनकी फसल की तुलाई सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए मंडी बंद भी करा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसानों की शिकायत के बाद सोयत से एक टन के काटे मंगवाकर तोल…

Read More

रमजान के मुबारक महीने में नगर के अलीम हजरात का सम्मान

सुसनेर। रमजान के पवित्र और बरकतों भरे महीने में नगर में अलीम हजरात के सम्मान का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नियामत भाई के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से आए अलीम हजरात का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद, विलायती मस्जिद, खटला मस्जिद, एमईएस मस्जिद, मोहल्ला बावड़ी मस्जिद, कलंदरी मस्जिद, मदरसा अशरफुल उलूम, उमर बिन खत्ताब मस्जिद, कॉलोनी मस्जिद, मक्का मदरसा…

Read More

नगर पालिका खाचरौद का 102 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास

खाचरौद। को नगर पालिका के विशेष सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा की अध्यक्षता में किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि परिषद के विशेष सम्मेलन में बजट सवार्नुमति से स्वीकृत किया गया। सदन में बजट सभापति श्रीमती पूजा जितेन्द्र पांचाल एवं लेखा प्रभारी संदीप सेन ने प्रस्तुत किया। इस वर्ष नगर पालिका द्वारा कुल 102 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। जिसमे 30 लाख की संचित निधि का भी प्रावधान किया गया है। बजट…

Read More

कस्टमर बनकर पुलिस ने हथियार तस्कर को पकड़ा, 6 देसी पिस्टल और 4 कारतूस जब्त

इंटरनेट कॉलिंग से करता था हथियारों का सौदा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने राजवीर नाम के तस्कर को 6 देसी पिस्टलों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने कस्टमर बनकर उससे संपर्क किया। बताया जाता है कि आरोपी बात करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह इंटरनेट कॉलिंग और मैसेज से ही कस्टमर से बात करता था। इसके लिए वह वीडियो और फोटो भेजता था। अभी पुलिस सिकलीगर और ऐसे लोगों की जानकारी निकाल रही है, जिन्हें राजवीर हथियार उपलब्ध कराता था। डीसीपी आनंद कलादगी की…

Read More