आनलाइन गोल्ड खरीदी के नाम पर युवती से धोखाधड़ी

उज्जैन। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को गोल्ड खरीदना महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने 60 हजार का ट्रांजेक्शन करा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि हीरामिल की चाल में रहने वाली देवकी पिता मोहनलाल यादव ने सोशल मीडिया पर गोल्ड खरीदी की लिंक पर क्लिक किया। कुछ देर बाद कॉल आया और सस्ता गोल्ड खरीदी का आॅफर दिया। देवकी यादव ने आॅनलाइन गोल्ड ज्वेलरी देखी और आर्डर कर दिया। उससे पहले 12 हजार का ट्रांजेक्शन कराया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा भेजा गया गोल्ड पकड़ने जाने की जानकारी देकर 2 बार ओर ट्रांजेक्शन करा लिया। कुछ 60 हजार का ट्रांजेक्शन कराने के बाद ज्वेलरी नहीं आई तो युवती को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। युवती ने आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 318 (4) का प्रकरण दर्ज किया गया है। सितंबर-अक्टूबर माह में आॅनलाइन धोखाधड़ी के करीब 15 से 18 मामले सामने आ चुके है। ऐसा लग रहा है कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर दीपावाली मनाने की तैयारी कर रहे है। पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ रहे है। ठगों ने सबसे बड़ा हथियार एपीके फाइल को बना रखा है। जिस पर क्लिक करते ही लोगों के खातों से हजारों-लाखों का ट्रांजेक्शन हो रहा है।
0

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment