दहेज हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास पर विधि महाविद्यालयमें  मूटकोर्ट आयोजित 

नीमच : नवविवाहिता सुकन्या को उसके पति व सास-ससुर ने दहेज की मांग को लेकर शादी के ठीक 8 माह के भीतर पेट्रोल डालकर आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। यह मामला न्यायालय में चला और तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 20000 रूपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया। यह निर्णय असली अदालत में नहीं बल्कि ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में आयोजित मूट कोर्ट में दिया गया। महाविद्यालय के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने एक काल्पनिक कहानी के आधार पर अपने-अपने पक्ष में अंतिम तर्क प्रस्तुत किये। विधि के विद्यार्थियों…

Read More

होटल संचालक ने की आत्महत्या:,सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी; मामले की जांच शुरू

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन पुत्र नाथूलाल शर्मा निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है। कुंदन अपने घर के नीचे ही…

Read More

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी: छात्रा से भी  साइबर ठगी ,एफआईआर दर्ज

इंदौर। साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने, मोबाइल हैक करने और सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 4.57 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में लसूडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 1.39 लाख की ठगी-लसूडिया थाना क्षेत्र की सेटेलाइट टाउनशिप निवासी 75 वर्षीय अखिलेश गायकवाड़ के पास 15 जून की शाम एक व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया…

Read More

नाला निर्माण की खुदाई हेतु प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया तो बरसों पुराना प्रतीक्षालय दिखने लगा

इंगोरिया। चौपाटी पर बारिश के पानी निकासी हेतु नाला निर्माण की खुदाई से बरसों पुराना गुम हुआ यात्री प्रतीक्षालय अब लोगों को दिखने लगा है। इसके सामने लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। एक प्रतीक्षालय पूर्व विधायक उदय सिंह पंड्या ने यात्रियों की सुविधा हेतु बनवाया था। दूसरा पूर्व विधायक मुकेश पंड्या ने। जंगल का पानी तेज बारिश में हर साल इंगोरिया चौपाटी और पुलिस थाने में घुस जाता है। रविवार को इस समस्या के निदान हेतु मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या ने लोक निर्माण विभाग…

Read More

छात्र का गुम मोबाइल 3 माह बाद झाबुआ से मिला

उज्जैन। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र अमरसिंह भारिया का मोबाइल दो तालाब क्षेत्र में गुम हो गया था। छात्र ने अपना आई फोन गुम होने की शिकायत नीलगंगा थाना पुलिस को दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन का ट्रेस करना शुरू किया गया था। 3 माह बाद आरक्षक लोकेन्द्र प्रजापति ने मोबाइल को झाबुआ से खोज निकाला। आई फोन (मोबाइल) चला रहे व्यक्ति ने बताया कि उसे मोबाइल मिला था, आरक्षक ने मोबाइल की शिकायत दर्ज होने पर लौटाने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने मोबाइल…

Read More

महिदपुर पुलिस का संदेश सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

उज्जैन। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान सेफ क्लिक 2.0 पूरे जिले में पुलिस विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम स्कूलों से लेकर बाजारों और गली-मोहल्लों में घरो तक पहुंच सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा का संदेश लोगों को दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना स्टॉफ की टीम बस स्टेंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम पंचायत नारायणा, अयोध्या बस्ती, कटन चौराहा, सहित कस्बे के हर क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचने के लिये…

Read More

कार्यालय पहरे पर तैनात होमगार्ड सैनिक थमी सांस -मौत की खबर से विभाग में गमगीन हुआ माहौल

उज्जैन। होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय में पहरे पर तैनात होमगार्ड सैनिक की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन सांस थम चुकी थी। सैनिक की मौत होने की खबर विभाग तक पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। होमगार्ड प्लाटून कमांडर पुष्पेन्द्र त्यागी ने बताया कि रात में कार्यालय गेट पर संत्री पहरे पर सैनिक छगनलाल पिता शोभाराम 55 साल तैनात था। रात 8 बजे के लगभग तबीयत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहां एक घंटे बाद सूचना मिली कि छगनलाल की सांस थम गई है।…

Read More

एसआई को मिली सूचना के बाद पकड़ाया फरार आरोपी सिहोर पुलिस को थी तलाश, 10 हजार का था इनाम

उज्जैन। पास्को एक्ट में आष्टा से फरार चल रहे आरोपी की सूचना घट्टिया थाना एसआई को मिली तो निपानिया टोल पर नाकाबंदी की गई। आरोपी दोस्त के साथ कार में सवार मिला। जिसे हिरासत में लेकर शनिवार-रविवार रात 2 बजे सिहोर पुलिस को सौंपा। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि रात को चैकिंग के दौरान एसआई प्रवेश जाटव को सिहोर में पदस्थ बैचमेट से सूचना मिली थी कि आष्टा  से पास्को एक्ट के मामले में सालभर से फरार चल रहे…

Read More

मानसून की झमाझम के बीच तापमान में 8.3 डिग्री का अंतर

उज्जैन। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी रूक-रूककर झमाझम बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। इस बीच दिन-रात के तापमान में 8.3 डिग्री का अंतर रह गया है। पांच दिनों की देरी से आये मानसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिनों से शाम ढलने के बाद बादलों की गडगडाहट और हवा के साथ बारिश हो रही है। पिछले 15 दिनों में रविवार रात तक 374 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी, जो…

Read More

फांसी लगाने से पहले छात्र ने लिखा था सुसाइड नोट -19 दिन बाद पत्नी-सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन। किताबों के बीच 20 से 22 घंटे बैठ आईएएस बनने का सपना संजोने वाले छात्र ने 15 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, 19 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पत्नी, सास और सास के प्रेमी के खिलाफ धारा 108 (1), 3 (5) का प्रकरण दर्ज किया है। आगर मालवा के नलखेड़ा में रहने वाला राहुल पिता रामकरण सूर्यवंशी 27 साल नागझिरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरानगर में किराये का मकान लेकर आईएएस बनने की तैयारी…

Read More