फांसी लगाने से पहले छात्र ने लिखा था सुसाइड नोट -19 दिन बाद पत्नी-सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन। किताबों के बीच 20 से 22 घंटे बैठ आईएएस बनने का सपना संजोने वाले छात्र ने 15 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, 19 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पत्नी, सास और सास के प्रेमी के खिलाफ धारा 108 (1), 3 (5) का प्रकरण दर्ज किया है।
आगर मालवा के नलखेड़ा में रहने वाला राहुल पिता रामकरण सूर्यवंशी 27 साल नागझिरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरानगर में किराये का मकान लेकर आईएएस बनने की तैयारी कर रहा था। 2027 में आईएएस का सपना पूरा करने की योजना बनाई थी। वह 20 से 22 घंटे किताबों में मन लगा रहा था। लेकिन 15 जून को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की पड़ताल में घटनास्थल से उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला था। 10 से 12 पन्नों के नोट में उसने अपनी शादी के चार माह की दास्तां के साथ पत्नी कविता उर्फ मन्नत, सास सिद्धिका कामरिया और सास के कथित प्रेमी गोपाल राजपूत पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाये थे। उसने शादी के दूसरे दिन से फांसी लगाने तक की सभी बातों का उल्लेख किया था। सास और उसके प्रेमी पर तलाक लेने का दबाब बनाने के साथ उसे झूठे केस में फंसाने तक की बाते बताई गई थी। माता पिता से सपना पूरा नहीं कर पाने का दर्द भी सुसाइड नोट में जताया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। 19 दिन बाद नागझिरी थाना एसआई रामप्रसाद वेद ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने और जांच पूरी होने के बाद मामले में पत्नी, सास और गोपाल राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एक टीम आगर मालवा की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी तीनों की गिरफ्तारी के लिये रवाना की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment