उज्जैन। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी रूक-रूककर झमाझम बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। इस बीच दिन-रात के तापमान में 8.3 डिग्री का अंतर रह गया है।
पांच दिनों की देरी से आये मानसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिनों से शाम ढलने के बाद बादलों की गडगडाहट और हवा के साथ बारिश हो रही है। पिछले 15 दिनों में रविवार रात तक 374 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी, जो 15 इंच के लगभग है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। लेकिन उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार रविवार रात न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज हुआ था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा। जिसके चलते दिन-रात के तापमान में 8.3 डिग्री का अंतर रहा गया था। मौसम विभाग ने 2 दिन ओर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन मानसून की झड़ी का इंतजार कुछ दिनों तक ओर करना पड़ा सकता है।
शाम 7 बजे बाद हुई तेज बारिश
रविवार को दिनभर बारिश का इंतजार बना रहा, लेकिन शाम 6 बजे अचानक आसमान में काले बादलों की जमघट शुरू हो गई। हवा की रफ्तार भी तेज हो गई थी। 7 बजे बाद तेज बारिश की शुरूआत हुई। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही उसके बाद रिमझिम का दौर शुरू हुआ, कुछ देर बाद ही फिर से तेज बारिश का नजारा दिखाई दिया। जो करीब 20 से 25 मिनट का रहा। तेज बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति बन गई थी। कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भरने से आवागमन थम सा गया था।