कार्यालय पहरे पर तैनात होमगार्ड सैनिक थमी सांस -मौत की खबर से विभाग में गमगीन हुआ माहौल

उज्जैन। होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय में पहरे पर तैनात होमगार्ड सैनिक की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन सांस थम चुकी थी। सैनिक की मौत होने की खबर विभाग तक पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया।
होमगार्ड प्लाटून कमांडर पुष्पेन्द्र त्यागी ने बताया कि रात में कार्यालय गेट पर संत्री पहरे पर सैनिक छगनलाल पिता शोभाराम 55 साल तैनात था। रात 8 बजे के लगभग तबीयत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहां एक घंटे बाद सूचना मिली कि छगनलाल की सांस थम गई है। विभाग में जैसे ही खबर फैली माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि हार्ट अटैक से सैनिक का निधन हुआ है। प्लाटून कमांडर के अनुसार सैनिक छगनलाल मूलरूप से मक्सी के ग्राम कनासिया के रहने वाले थे। वर्ष 1995 में होमगार्ड की सेवा में शामिल हुये थे। कार्यकाल के दौरान उन्होने कई बार आपदा प्रबंधन में अपनी भूमिका निभाई। उनकी 31 साल की सेवा का कार्यकाल विभाग कभी नहीं भूल पायेगा। उनके परिवार में 3 पुत्रियां और 1 पुत्र है। घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रविवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव से निकाली गई, जिसमें विभाग के अधिकारी और सैनिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment