इंदौर।पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां माली का काम करने वाले व्यक्ति का घर के सामने रास्ते में खड़े होने की बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है।दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
किश्तें नहीं भर पाने से परेशानऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:
इंदौर।इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल वर्मा (28) निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है।विजयनगर पुलिस के अनुसार विशाल ने घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऑटो की किश्तें नहीं भर पाने से था परेशान-मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने बजाज फाइनेंस से पांच साल के लिए लोन लिया था और तीन साल से किश्तें भर रहा था।…
Read Moreअतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लाल मिर्च फेंकी:भागकर बचानी पड़ी जान, कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
उज्जैन। खाचरौद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर महिला और उसके पति ने लाल मिर्च फेंककर हमला कर दिया। घटना 19 मई की बताई जा रही है।घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरआई, पटवारी, पुलिस और अन्य कर्मचारियों पर छत से लाल मिर्च फेंकती नजर आ रही है। मिर्ची के हमले के बाद टीम को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। ग्राम पंचायत घिनोदा के सचिव चंद्रभान सिंह ने बताया कि घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है।…
Read Moreशिप्रा परिक्रमा पर मिले 1000 साल पुराने अवशेष: परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष खोजे गए
उज्जैन।उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। 25 और 26 तारीख को आयोजित दो दिवसीय शिप्रा परिक्रमा के दौरान, पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं को लगभग एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस परिक्रमा का समापन किया था।यह खोज शिप्रा तट पर स्थित बड़े पुल के पास रणजीत हनुमान मंदिर के सामने कामाख्या माता मंदिर क्षेत्र में हुई। यहां खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में प्राचीन स्थापत्य खंड, स्तंभों के अवशेष और नक्काशीदार पत्थर प्राप्त हुए हैं।…
Read Moreयुवकों ने की घर में घुसकर मारपीट:बहन, पिता और भाई को पीटा, वारदात का वीडियो सामने आया
उज्जैन।उज्जैन के शहीद नगर में रविवार को हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक घर में घुसकर ईंट और कुर्सी से हमला करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने वीडियो जांच अधिकारी को सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में पहले पुलिस पर एक पक्ष से मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया था। अब दूसरे पक्ष ने वीडियो जारी कर मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।…
Read Moreवंदे भारत ट्रेन पर पथराव…5 कोचों के कांच टूटे, CCTV में नजर आए संदिग्ध; केस दर्ज कर जांच शुरू की
उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया के पास सोमवार शाम सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में ट्रेन के कई कोचों की खिड़कियों के कांच टूट गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। वंदे भारत ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रैक किनारे मौजूद कुछ युवकों ने ट्रेन पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।…
Read Moreटेंट हाउस गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जला, नजदीक के हॉस्टल में भी घुसा धुआं
इंदौर। पलासिया चौराहा क्षेत्र में मंगलवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग अशोक टेंट हाउस में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार आग लगते ही गोदाम से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।हॉस्टल में घुसा धुआं, छात्र बाहर निकले-गोदाम के पास स्थित हॉस्टल में धुआं घुसने से छात्रों में दहशत फैल गई। कई छात्र अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना…
Read Moreटेलर ने जहर खाया:अस्पताल में मौत; पड़ोसी की धमकियों से तनाव में था कारीगर
इंदौर।इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने पड़ोसी पर प्रताड़ित करने और लगातार धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि करीब 17 दिन पहले टेलर के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे।गांधी नगर पुलिस के मुताबिक शंकर कॉलोनी स्थित एक खेत में मंगलवार को गजानंद (55) पुत्र नाथूसिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल…
Read Moreइंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
इंदौर।मांगलिया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के मैनेजर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मांगलिया पुलिस के मुताबिक जितेंद्र परिहार (33) पुत्र संतसिंह परिहार निवासी मांगलिया को उनके रिश्तेदार सोमवार रात उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुंह धोने गए और गिर पड़े-परिवार के लोगों ने बताया कि शाम के समय जितेंद्र ने चाय…
Read More2 इलाके में युवकों के बीच विवाद में चाकूबाजी :2 घायल, रंजिश में किया हमला; पुलिस जांच में जुटी
इंदौर। तिलक नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विशाल सोलंकी निवासी श्रृंदा कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने पवन संविद नगर, आयुष वर्मा, छोटू और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार विशाल को आयुष वर्मा मिला, जो नशे में था। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पवन भी मौके पर आ गया। आरोप है…
Read More