65 किलो डोडाचूरा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी पकड़ाया

मंदसौर। नईआबादी मंदसौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के भटिंडा निवासी हरप्रीत सिंह (22 वर्ष) व जगदीश सिंह (47 वर्ष), हरियाणा के सिरसा निवासी साधु सिंह (55 वर्ष) और राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी कुलवीन्दर सिंह (34 वर्ष) शामिल हैं।एसपी विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, एएसपी  तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत…

Read More

महिला सहित 3 आरोपी हत्था जोडी बेचते पकडे गए

मंदसौर। उज्जैन में निरंतर रूप से कार्रवाई में तीन आरोपी मानिटर लिजार्ड के अवशेष बेचते पकडे गए थे। मंदसौर वन विभाग की कार्रवाई में भी मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के अवशेष (हत्था जोड़ी) की अवैध बिक्री करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।वनमण्डलाधिकारी, मंदसौर संजय रायखेरे को नेहरू बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क गेट के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा वन्यजीव के अवशेषों का अवैध विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी । सूचना…

Read More

88 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

​मंदसौर । जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरखेड़ा विरपुरिया फंटे पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी दिनेश पिता गुरपाल शर्मा और अमृतलाल पिता तीर्थराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से मिनी ट्रक, दो मोबाइल फोन…

Read More

जिले में ऑनलाइन ठगी करने के दो मामले दर्ज:धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज

मंदसौर। स्थानीय निलगर मोहल्ला खानपुरा निवासी महिला के साथ आरोपी महिला द्वारा ऑनलाईन बैंक फ्राड कर बैंक खाते से 70 हजार रू. निकालकर ठगी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादिया शहनाज पिता लियाकत हुसैन उम्र 42 वर्ष के साथ 2 जुलाई को दोप. 3 बजे से रात्रि 8 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना की रिपोर्ट मंदसौर कोतवाली पर फरियादिया ने आरोपी यास्मीन खातुन पति अरशद शाह निवासी मधुबनी विहार द्वारा फरियादी के साथ ऑनलाइन ठगी कर…

Read More

20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार 2 वाहन व 7 मोबाइल जब्त

उज्जैन / मंदसौर। नईआबादी मंदसौर थाना पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक), तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो चार पहिया गाड़ियाँ और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार मीणा ने प्रेसवार्ता में उक्त मामले का खुलासा किया। जिस अनुसार नई आबादी…

Read More