20 घंटो में ताजियो का जुलूस कर्बला पहुचा:40 से ज्यादा ताजियो के साथ बैंड रहे आकर्षण के केंद्र

महिदपुर — नगर में 26जून की रात 9 बजे ताजियो का जुलूस घोडा पछाड़ चौराहे से प्रारम्भ हो कर पूरी रात गांधी मार्ग पर रुकने के बाद सुबह ११ बजे चौक बाज़ार से रवाना होकर अमर शहीद भगतसिंह चौक से दोपहर ४ बजे तक रुकने के बाद शाम ५-६ बजे क्षिप्रा नदी के किनारे कर्बला मैदान पहुंचा और अखाड़े के रूप में तिरिया गिरे फिर ताजियो को नदी में ठंडा करने का उत्सुक होकर जुलूस समाप्त हुआ। ४० से अधिक ताजिये हजारो रुपये खर्च कर मन्नतधारीयों तथा व्यक्तिगत रूप से…

Read More

किसान की करंट से मौत:बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप, चालू तार उठवाया

उज्जैन।उज्जैन से लगभग 70 किलोमीटर दूर आगर तहसील के भाटपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक 27 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान दरबारसुरावत अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक की उम्र 5 महीने और दूसरे की 2 साल है।जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण गांव में बिजली का तार टूट गया था, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी थी।सुबह करीब 10 बजे बिजली विभाग के 2 कर्मचारी मौके पर…

Read More

छात्रा, का डीपफेक वीडियो वायरल: रिश्तेदार ने रची साजिश चार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन।।पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक MBBS छात्रा के फोटो को अश्लील वीडियो से जोड़कर सोशल मीडिया और गांव के वॉट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह साजिश छात्रा के ही रिश्तेदार ने रची थी। उसका मकसद छात्रा के पिता को समाज में बदनाम करना था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि छात्रा का फोटो सरकारी रिकॉर्ड से एक महिला BLO ने आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। इसके बाद फोटो को एडिट कर डीपफेक वीडियो तैयार किया गया और गांव के ग्रुपों पर…

Read More

जिसे एमडी ड्रग्स बताया…वो यूरिया निकला: 2 IPS समेत 19 पुलिसकर्मियों पर साजिश का आरोप

 इंदौर।पुलिस ने जिस 198 ग्राम पदार्थ को करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स बताकर बड़ी कार्रवाई का दावा किया था, वह जांच में यूरिया निकला। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मी समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब बर्खास्त पुलिसकर्मी ने दो IPS अधिकारियों सहित 19 पुलिसकर्मियों पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी-करीब 16 महीने पहले इंदौर पुलिस ने विजय पाटीदार और शाहनवाज शेख को गिरफ्तार कर उनके पास से 198 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने का दावा किया…

Read More

ठेकेदार पर चाकू से हमला: पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी को जेल भेजा

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक आरोपी ने गुरुवार को ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हमले में घायल ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।खजराना पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी…

Read More

सिंहस्थ-2028 में अग्निशमन रोबोट तैनात होंगे:आपदा प्रबंधन की नई तकनीक का इस्तेमाल होगा

उज्जैन। सिंहस्थ -2028 में आपदा प्रबंधन के लिए नई तकनीक की ताकत का इस्तेमाल होगा। इसक चलते अग्निशमन रोबोट, एटीवी एवं क्यूआरवी (CAFS सहित) ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) एवं क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) को कम्प्रेस्ड एयर फोम सिस्टम (CAFS) से सुसज्जित तैनात किए जाएंगे। फायर ड्रोन एवं वायवीय निगरानी प्रणाली के तहत यूएवी (ड्रोन) आधारित तकनीक से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।उज्जैन में एक मजबूत, आधुनिक, तकनीक-संचालित एवं त्वरित आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली विकसित करना, जो राष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के अनुरूप होने के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप…

Read More

मुहर्रम के जुलूस में पटाखों से किया था वैन में ब्लास्ट ATS और फोरेंसिक टीम ढूंढ रही सुराग

 उज्जैन। मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। जिले की बड़नगर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाखे खरीदकर वैन में ब्लास्ट किया गया था।उज्जैन, उन्हेल, नागदा और महिदपुर पहले से संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस, यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब  सवालों…

Read More

दवा बाजार में काम करने वाली युवती को चाकू से गोदा: चाकू से 14 वार किए

उज्जैन।उज्जैन के दवा बाजार में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ 14 बार वार किए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।घायल युवती की पहचान बापू नगर निवासी पूजा रजक के रूप में हुई है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।एक फार्मा में कम्प्यूटर ऑपरेटर है युवती-जानकारी के मुताबिक, पूजा फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा में आठ महीने से कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रही है। वह रोज की तरह ड्यूटी जा…

Read More

मुहर्रम जुलूस में 3 भाइयों पर चाकू से हमला:धक्का लगने पर हुआ था विवाद

इंदौर।सराफा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मुहर्रम जुलूस के दौरान मामूली धक्का लगने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन नाबालिग भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय निजामुद्दीन निवासी जिन्सी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाइयों फैजान और 15 वर्षीय हैदर अली के साथ जिन्सी हाट मैदान से निकल…

Read More

एलएलबी के छात्र ने किया सुसाइड:मानसिक तनाव की बात सामने आई

इंदौर। गुरुवार को पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में रहने वाले 27 साल के छात्र ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने इसी साल एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। उसकी सनद (लाइसेंस) अभी जारी नहीं हुई थी।परिजनों के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और स्कूल गई हुई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने छात्र को फंदे पर लटका देखा।पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड…

Read More