खुसूर-फुसूर संख्या देख यंत्रियों को डकार आई… मंदिर में हुए बडे आयोजन के दौरान जमकर श्रद्धालु उमडे थे। संयोग अंतर्गत श्रद्धालुओं के उमडने का सिलसिला पूरे 3 दिन निरंतर चलता रहा । लाखों की संख्या में भगवान के दर्शनों को श्रद्धालु आए और शहर में जमकर व्यवसाय चला।ई-रिक्शा वालों ने एक किलोमीटर के 300-500 रूपए तक कमाए हैं।सर्प पूजा वाले दिन तो जमकर कमाई का हाल रहा है। मंदिर में कमाई हुई तो बाहर वालों का कहना था हम भी कमाई करने आए हैं। इस सबसे परे 24 घंटों उपरांत…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
लोक निर्माण विभाग की सडकों की मरम्मत एप शिकायत के माध्यम से लोकपथ एप शिकायत निवारण में उज्जैन अव्वल
उज्जैन। लोक निर्माण विभाग ने सोच बदलो देश बदलेगा की तर्ज पर महाकाल की नगरी उज्जैन में अपनी सडक़ों की सूरत बदलने में प्रदेश में कीर्तिमान रच दिया है। सडक़ों के गड्ढों और खराब रास्तों की ऑनलाइन शिकायतों के निपटारे में उज्जैन जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। उज्जैन लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अजय यादव ने बताया कि एप पर दर्ज शिकायतों को बिना किसी देरी के सीधे मैदानी इंजीनियरों तक पहुंचाकर समय सीमा से पहले निराकरण कराने की सीधी जवाबदेही तय की गई थी,…
Read Moreमुख्यमंत्री डा. यादव ने किया 945 करोड के एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन
उज्जैन। बुधवार शाम उज्जैन गृह नगर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन को एलिवेटेड ब्रिज की सौगात दी है। उन्होंनें उज्जैन शहर में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर इंद्रा नगर चौराहा से नीलगंगा चौराहा तक एवं निकास चौराहा से इंदौर गेट तक) – कुल लंबाई 5.30 कि.मी. का भूमिपूजन किया। ब्रिज की लागत ₹945.20 करोड़ है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा कालिदास एकेडमी में प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों का अवलोकन किया। इस दौरान होमगार्ड…
Read Moreई-स्कूटी में भीषण धमाका: मां और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर का सामान खाक
रतलाम। रतलाम शहर के कनेरी रोड स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में चार्जिंग पर लगी नई ‘लोवास’ कंपनी की ई-स्कूटी (E-Scooter) में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि पूरे घर में आग फैल गई, जिससे मकान में सो रही मां और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पूरा परिवार ई-स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर…
Read Moreरजत जलाधारी अर्पण के चलते व्यवस्था बदली रहेगी श्री मंगलनाथ में आज भातपूजन नहीं होगा
उज्जैन। श्री मंगलनाथ मंदिर, उज्जैन स्थित भूमिपुत्र श्री महामंगल की जन्मस्थली श्री मंगलेश्वर महादेव के गर्भगृह में महामंगल की जलाधारी में छिद्र होने के चलते मंदिर के गादीपति भारती परिवार की प्रेरणा व प्रयासों से हैदराबाद के श्रद्धालु अमर लोहरी, सोनम लोहरी द्वारा भूमिपुत्र की सेवा में 20 किलो चांदी की जलाधारी अर्पित की जा रही है।गादीपति भारती परिवार के अनुसार मुख्य गादीपति महंत राजेन्द्र भारती के सानिध्य में गुरूवार 20 अगस्त श्रावण शुक्ल अष्टमी को अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12.50 से 12.56 बजे के मध्य श्रद्धालु परिवार द्वारा चांदी की…
Read Moreजावद पुलिस ने 20 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 12 किलोग्राम डोडाचूरा सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार
नीमच।– मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक, द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध राज्यव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में नीमच पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना जावद के नेतृत्व में जावद पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 ग्राम एमडी…
Read Moreफुट ओवरब्रिज का जम्प टेस्ट के वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी बोले- ये तो गजब के दिमागी हैं
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए फुट ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए ‘जम्प टेस्ट’ किया गया।मंदिर समिति ने ब्रिज पर 100 से अधिक सुरक्षा गार्डों से करीब 10 मिनट तक एक साथ जम्प कराया। वीडियो सामने आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- “ये तो गजब के… दिमागी हैं।”इसके बाद यूजर्स ने ब्रिज की मजबूती जांचने के तरीके पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिए…
Read Moreपीटीएस के सामने लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे 2 दोस्तों की मौत
उज्जैन। पवासा थाना क्षेत्र में पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) के सामने मंगलवार रात लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पाटपाला से शंकरपुर जाते समय हादसा-मृतकों की पहचान पाटपाला निवासी सुरेश दायमा और गज्जू बैरागी के रूप में हुई है। दोनों लोडिंग वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से…
Read Moreएनआरआई महिला को देखकर चौकीदार ने किए कमेंट:एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा
इंदौर। एमजी रोड इलाके में एनआरआई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला एक दिन पहले दिल्ली से घूमने इंदौर आई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की। आरोपी को मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया।एसआई सचिन त्रिपाठी के मुताबिक, घटना 35 वर्षीय महिला के साथ हुई, जो दिल्ली में रहती है। महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली है। एक दिन पहले वह अपने साथी के साथ गांधी हॉल घूमने आई थी। इस दौरान वहां मौजूद चौकीदार दीपक निवासी सीहोर ने…
Read Moreगगूल पर आनलाइन रैकी कर चोरी करते थे ब्रांडेड सिगरेट -महेश्वरी एजेंसी में हुई वारदात का आज होगा खुलासा
उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित महेश्वरी एजेंसी में हुई लाखों की ब्रांडेड सिगरेट चोरी को आॅनलाइन रैकी कर अंजाम दिया गया था। बदमाश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से लाखों की सिगरेट चोरी कर चुके थे। महेश्वरी एजेंसी के गोदाम में जून माह के दूसरे सप्ताह में हुई चोरी का आज खुलासा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गुजरात वलसाड़ क्राइम टीम ने चैकिंग के दौरान किया सोनेट क्रमांक एमएच 12 डब्ल्यू झेड 1753 को रोका था। जिसमें अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट के सैकड़ो पैकेट भरे होना सामने आये…
Read More