नाबालिग से गैंगरेप मामले में अब तक 8 गिरफ्तार

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा मार्ग पर रहने वाली 16 साल की किशोरी 26 सितंबर को लापता हो गई थी। 2 दिन मिलने पर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने बयान दर्ज कर जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले 2 नाबालिगों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में 5 साथियों की जानकारी सामने आई थी। जिनकी गिरफ्तारी के लगतार प्रयास किये जा रहे थे। 2 दिन पहले 4 युवकों ओर गिरफ्तारी कर ली थी। वहीं शुक्रवार को गैंगरेप में शामिल 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसआई प्रीति चौहान ने बताया कि नाबालिग अपने हमउम्र साथी से मिलने गई थी, जिसके बाद लापता हुई थी। गैंगरेप में उसका हमउम्र साथी भी शामिल था, शेष आरोपी उसके दोस्त सामने आये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment