नवरात्री में महिला सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगी शक्ति स्क्वाड डायल 112 का गूंजा सायरन, सवार थी महिला पुलिसकर्मी

उज्जैन। नवरात्री में महिला-युवतियों की सुरक्षा को लेकर शहरभर की महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति स्क्वाड़ का गठन कर दिया गया है। शनिवार शाम शहर के मार्गो पर डायल 112 का सायरन गूंजा, जिसमें महिला पुलिसकर्मी सवार थी।  संदेश दिया गया कि महिला-युवतियों से छेड़छाड़ करना अब भारी पड़ सकता है। शक्ति स्क्वाड ऐसा करने वालों को सबक सिखाएगी। पुलिस कंट्रोलरूम से शाम 6 बजे नवरात्री पर्व के दौरान महिला सुरक्षा और सहायता को लेकर शक्ति स्क्वाड रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की महिला पुलिसकर्मियों को डायल 112 के साथ…

Read More

वन विभाग ने सर्व पितृमोक्ष अमावस्या से 21 दिवसीय अभियान की शुरूआत की ढाई घंटे में शतक ,100 कृष्णमृगों का सुरक्षित रेस्क्यू -प्रमुख सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं 7 जिलों के डीएफओ  अभियान में शामिल

उज्जैन। वन विभाग ने शाजापुर जिले में कृष्णमृग एवं नीलगाय के रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान के प्रथम दिन ढाई घंटे में ही शतक लगाया है। प्रथम दिन सुबह 8.30 बजे के लगभग अभियान की शुरूआत की गई और लगभग 11.30 बजे के बीच  हन्नूखेड़ी और पोलायकला के खेतों से लगभग 100 कृष्णमृगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।वन विभाग के अनुसार अभियान वन्यजीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या के समाधान की दिशा में दूरदर्शी पहल का हिस्सा है। मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा दक्षिण अफ्रीका…

Read More

नीमच जिला अस्पताल का निरीक्षण अव्यवस्था पर  जताई नाराजगी

 नीमच। जिला शासकीय अस्पताल नीमच का डिप्टी कलेक्टर व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अस्पताल के  वार्डों में स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गये है । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिला कोषालय अधिकारी एलएन चौहान ने शुक्रवार को शासकीय चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता सामने आई। चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन और अस्पताल परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।…

Read More

बलराम कृषि महोत्सव’ में: मंच पर नेताजी, पंडाल में कुर्सियां खाली! किसानों को ‘पकड़- कर बैठाने लगे अधिकारी

शाजापुर। मध्य प्रदेश में सरकार भले ही ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ और ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के जरिए किसानों के कल्याण के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन शाजापुर कृषि उपज मंडी में हुआ नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। यहां महोत्सव के नाम पर मंच पर तो बड़े-बड़े नेता और दिग्गजों का जमावड़ा दिखा, लेकिन पंडाल में किसानों की जगह खाली कुर्सियां ही तालियां बजाती नजर आईं। मंच पर दिग्गज, पंडाल में सन्नाटा-कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।…

Read More

अंधेरे में  नीमच के गांव, चरणबद्ध आंदोलन करेंगी कांग्रेस:72 घंटे का अल्टीमेटम दिया

नीमच।जिले के ग्रामीण अंचल में रात होते ही गांव अंधेरे में डूब रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती ने किसानों और ग्रामीणों का धैर्य अब पूरी तरह तोड़ दिया है। विद्युत विभाग की मनमानी और तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली जनता को आक्रोशित होकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस नीमच ने जनता के पक्ष में सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विभाग को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध उग्र आंदोलन की…

Read More

मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर निर्माण से होगा यातायात बाधित: आवेदन सौपकर  कार्रवाई की मांग

तराना।अतिक्रमण निर्माण करने से यातायात में परेशानी आएगी इसको लेकर रविंद्र पिता दिनेश कुमार प्रजापति के द्वारा आवेदन सौपकर  उचित कार्रवाई की मांग की गई है।  प्रजापति ने बताया कि मेरे द्वारा नगर परिषद कार्यालय विभाग करना पुलिस एवं सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की गई है  । लेकिन आज भी परेशानी वही है आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 15 में हॉस्पिटल रोड पर मुख्य मार्ग पर स्थित  क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र में अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है इसके कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना…

Read More

बिजली कटौती से त्रस्त किसानों ने रात्रि में किया हंगामा भोपाल से संचालित लोड मैनेजमेंट शेड्यूल ने बढाई मुसीबत

 सारंगपुर।सारंगपुर के अंतर्गत आने वाले बालोंडी गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पडा। शुक्रवार रात को किसानों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नियमित बिजली सप्लाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल से ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी समस्या बनी हुई है, जबकि शहरों को निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने बिजली विभाग पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच भेदभाव करने…

Read More

भूतड़ी अमावस्या पर 52 कुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर भैरवगढ़ स्थित 52 कुंड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व मानते हुए हजारों श्रद्धालु कुंड पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाई। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। कुंड परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से धार्मिक माहौल बना रहा।भूतड़ी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र जल में स्नान करने और पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक प्रभावों…

Read More

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट हैक:सर्वर या कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम से छेड़छाड़; डीन बोले- विजुअल्स सामने आए हैं

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो दिखाई देने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद कॉलेज की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाई देने के पीछे हैकिंग थी या कोई तकनीकी गड़बड़ी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था की वेबसाइट पर इस तरह का कंटेंट दिखाई देने की जानकारी सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। यदि वेबसाइट को हैक करके उसके कंटेंट में बदलाव किया…

Read More

रिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा:विधायक समर्थकों ने किया घेराव, TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ।

Read More