इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटकर कमरे पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रियांश (18) पुत्र अजीत कौरव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी जिला नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा के रूप में हुई है। वह एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 15 दिन पहले ही इंदौर आया था…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
अपहरण, मारपीट एवं लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यावरा।थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने अपहरण, मारपीट एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी मेहरवान पिता मानसिंह प्रजापति 42 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जालपा माता की पहाड़ी के नीचे राजगढ़-खिलचीपुर रोड पर अज्ञात दो पुरुष एवं एक महिला ने उसे जबरन एक ईको कार में बैठाकर उसका अपहरण किया तथा उसके साथ मारपीट कर उससे 6,500 रु के करीब नगद एवं एक मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 574/2026, धारा 140(3), 309(6), 3(5) बीएनएस…
Read Moreवॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 1.48 करोड़ का घोटाला:उच्च स्तरीय जांच और भुगतान रोकने की मांग
*बुरहानपुर।* नगर पालिक निगम के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में 1.48 करोड़ रुपये की सामुदायिक रेन वॉटर रिचार्ज/हार्वेस्टिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने शनिवार को कार्यस्थल पर पहुंचकर निगम प्रशासन और इंदौर के ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया।ठाकुर प्रियांक सिंह ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में लाइव फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि भूजल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। ठेकेदार…
Read Moreरिटायर्ड बैंकअधिकारी से 1.20 लाख की ठगी: पार्सल ट्रैकिंग के नाम भेजा फर्जी लिंक: निकाले पैसे
इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने डीटीडीसी (DTDC) कूरियर का पार्सल ट्रैक कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते निवासी बिचौली हप्सी स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रखर, जो बेंगलुरु में रहता है, के लिए डीटीडीसी कूरियर…
Read More15 वर्षीय किशोरी को बेचा: महिला ने कराई शादी, बड़नगर से किया बरामद; पांच लोग गिरफ्तार
इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोरी को उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी के दोस्त और एक महिला ने उसे 3 लाख रुपए में बड़नगर निवासी युवक को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच-टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार करीब 15 दिन…
Read Moreसोमवार को श्रावण की पहली सवारी:रजत पालकी में श्रद्धालुओं को भगवान चंद्रमौलेश्वर के दर्शन होंगे
उज्जैन। श्रावण भादौ मास में श्री महाकालेश्वर भगवान के नगर भ्रमण का क्रम आज से शुरू होने वाला है। सोमवार अपरांह् पहली सवारी मंदिर से निकाली जाएगी। इस दौरान पुष्प सज्जित रजत पालकी में श्रद्धालुओं को भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के दर्शन होंगे। सवारी दर्शन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। सवारी मार्ग पर इसके लिए तैयारियां की गई है।सोमवार अपरांह् मंदिर के सभा कक्ष में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया जाएगा। उसके उपरांत रजत पालकी में भगवान को सवार कर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थित किया…
Read Moreसिटी पुलिस ने दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका:कियापरिजनो के सुपुर्द
नीमच – जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालक / बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द करने के अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व मे नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा दो प्रकरणों में एक अपहृत बालिका व एक अपहृत बालक को दस्तयाब कर अपने- अपने परिजनो के सुपुर्द किया । *घटना का विवरण*- दिनांक 31.07.2026…
Read Moreदो तस्करो से 10 लाख रुपए की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त , दो आरोपी गिरफ्तार
जावरा । जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस ने शनिवार को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जप्त की। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद एवं ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने मूखबीर की सूचना पर मोरिया रोड ढोढर स्थित तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी कर दो आरोपियों को…
Read Moreदो दिन में शमशान घाट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने शमशान घाट में हुई चोरी की वारदात का मात्र दो दिनों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित…
Read Moreशादी का झांसा देकर दुष्कर्म धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। खजराना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद बिलाल ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।…
Read More