मुंबई-आगरा हाईवे पर कांग्रेस का चक्काजाम

सारंगपुर। सारंगपुर सहित शाजापुर जिले से गुजरे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर शाजापुर के पास गुरूवार को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम में किया गया जिसमें सारंगपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय के नेतृत्व में शामिल हुए। गुरूवार सुबह गोपालपुरा में एकत्रित होकर कांग्रेसजन शाजापुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रर सिंह सौंधिया, पूर्व विधायक हेमराज कलपोनी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदीप सादानी, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, बनवारी मालवीय, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी, निजाम कुरैशी, जपं सदस्य घनश्याम मालवीय,…

Read More

भोजशाला केस में जैन पक्ष की एंट्री, अंबिका मंदिर होने की दलील

ब्रह्मास्त्र इंदौर भोजशाला मामले में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका के साथ जुड़ी एक अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान जैन पक्ष ने अपने दावे हाईकोर्ट के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किए। सलेकचंद जैन की ओर से एडवोकेट दिनेश राजभर ने दलील देते हुए भोजशाला को प्राचीन जैन गुरुकुल और देवी अंबिका का मंदिर बताया। जैन पक्ष की ओर से कहा गया कि वर्तमान भोजशाला परिसर प्राचीन काल में जैन गुरुकुल और देवी अंबिका का मंदिर था, जिसे बाद में मुस्लिम शासकों द्वारा नष्ट कर दिया गया। एडवोकेट ने…

Read More

स्वच्छता अभियान में महापौर का निरीक्षण, वार्डों में सफाई पर सख्ती चार वार्डों में चला विशेष अभियान, बंगाली कॉलोनी में दो दिन में सुधार के निर्देश, सफाई मित्रों का सम्मान

उज्जैन में “स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति” विशेष सफाई अभियान के तहत बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने सुबह 7 से 9 बजे तक विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पीएचई, उद्यान, प्रकाश व्यवस्था और आईईसी टीम ने मिलकर सफाई, उद्यानों की देखरेख, पानी के लीकेज सुधार और गंदे पानी की शिकायतों का निराकरण किया। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 28 (दूध तलाई, दौलतगंज, घी मंडी), वार्ड 46 (बंगाली कॉलोनी) और वार्ड 39 (किशनपुरा बालाजी मंदिर क्षेत्र) में विशेष सफाई की गई। दूध तलाई में फूल मंडी…

Read More

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष 6 माह के लिए जिलाबदर

  उज्जैन । जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट को छह माह के लिए कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी रोशन सिंह ने जिला बदर किया है। इस दौरान जाट उज्‍जैन जिले की सीमावर्ती जिले देवास,इंदौर,रतलाम,शाजापुर,मंदसौर,धार एवं आगर मालवा में भी नहीं रह सकेंगे।उज्‍जैन कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने थाना भैरवगढ़ निवासी ओर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट पिता देवराम जाट को छह माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के तहत मध्‍यप्रदेश…

Read More

शहर में नहीं होगा जल प्रदाय 

उज्जैन | नगर पालिक निगम उज्जैन के अंतर्गत गंभीर इंटेक पर 6 मई 2026 को एम.पी.ई.बी. द्वारा विद्युत शटडाउन लिया गया। इस शटडाउन के चलते गंभीर इंटेक से संचालित जल प्रदाय व्यवस्था एवं पंपिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। इसी के परिणामस्वरूप आज 7 मई 2026 को शहर में जल प्रदाय नहीं किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने का आग्रह किया है।

Read More

सूचीकरण कार्य समय-पूर्व पूर्ण, प्रगणक इरफान मोहम्मद सम्मानित

महिदपुर। जनगणना 2027 अंतर्गत नगर पालिका परिषद महिदपुर के शहरी क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। ब्लॉक क्रमांक 36, जिसमें वार्ड क्रमांक 15 एवं बस स्टैंड क्षेत्र सम्मिलित है, का मकान सूचीकरण कार्य प्रगणक इरफान मोहम्मद द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस ब्लॉक में कुल 164 जनगणना भवन एवं 296 जनगणना मकान स्थित हैं। इरफान मोहम्मद द्वारा सतत एवं समर्पित रूप से कार्य करने पर महिदपुर का मकान सूचीकरण कार्य समय से पूर्ण करने में विशेष योगदान रहा। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य नगर पालिका…

Read More

किसानों एवं आमजन की अनेक समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

उन्हेल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उन्हेल में किसानों को गेहूं उपार्जन में आ रही समस्या, उन्हेल नगर में गंदा पेयजल सप्लाई होने एवं रबी फसल की बीमा राशि की मांग को लेकर पुराना बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस प्रभारी चंदरसिंह सौंधिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक महेश परमार, वरिष्ठ नेता वीरसिंह राणा, उन्हेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी एवं दमनकारी कहते हुए खूब खरी खोटी…

Read More

क्षत्रिय राजपूत सरदार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 45 जोडे परिणय सूत्र में बंधे

सारंगपुर। श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के संगम के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत सरदार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवा रात्रि को संपन्ना हुआ। माँ बिजासन के पावन धाम भैंसवा माता में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में 45 वर-वधुओं ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरूआत की। सम्मेलन समिति के निर्णय अनुसार इस वर्ष मुख्य सम्मेलन भैंसवामाता की पावन स्थली पर ही आयोजित करने का संकल्प लिया गया था। एक ही विशाल पांडाल के नीचे आमूनी-सामूनी, तोरण और फेरों की रस्में…

Read More

महिदपुर मॉडल स्कूल के छात्रों ने पचमढ़ी में सीखी प्रकृति की पाठशाला

महिदपुर। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पचमढ़ी का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस विशेष भ्रमण दल में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महिदपुर की विजेता टीम ने भी सहभागिता की। विद्यालय के छात्र प्रेमसिंह राजपूत (कक्षा 12वीं), कुशाल सिंह (कक्षा 12वीं) और मयंक कुमावत (कक्षा 11वीं) ने इस 3 दिवसीय और 2 रात्रि के भ्रमण के दौरान पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता, सघन वनों, ऊंचे पहाड़ों और वन्यजीवों का करीब से अवलोकन किया। प्रकृति के सानिध्य में…

Read More

मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

जीरापुर। मेघवाल समाज महासंघ के तत्वावधान में आदर्श मेघवाल समाज द्वारा आयोजित छठवां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 34 जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। बाबा रामदेव मंदिर से शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में विधायक हजारीलाल दांगी (खिलचीपुर), कालूराम मेघवाल (डग), अमर सिंह यादव (राजगढ़), पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, नपा अध्यक्ष पवन कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कम खर्च में विवाह कर शिक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया। समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट भेंट किए गए। आयोजन…

Read More