प्रशासन को चेतावनी देकर कहा मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं तो उग्र आंदोलन: नारेबाजी कर रखी समस्या हल की मांग

उज्जैन। पूर्व घोषणानुसार गुरूवार को जिले के किसान जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट पर जूटे और अपनी समस्याओं के निदान को लेकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी के दरमियान पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना की उपस्थिति में ज्ञापन का वाचन कर सौंपा गया । इसके साथ ही प्रशासन को चेतावनी देकर कहा गया कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नही लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।भारतीय किसान संघ के किसानों ने उज्जैन जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए ज्ञापन दिया है। जिला प्रचार प्रमुख जालम सिंह रेबारी…

Read More

पांच साल से रखरखाव पर कर कई लाख का खर्च सामने आया ,चौकीदारों ने रखवाली की ! 12 करोड़ का गेहूं सडा…

उज्जैन। वर्ष 2020-21 के दौरान समर्थन मुल्य पर खरीदा गया  करीब 12 करोड का गेंहु पिपल्या मोलू में पडा-पडा ही सड गया है। गेंहु से सडांध आने लगी है और हवा-पानी से पर्याप्त बचाव न हो पाने के कारण यह स्थिति बनी है। करीब 67 हजार कुंटल गेहूं को बेचने के लिए दो बार टेंडर किए गए लेकिन खरीददार के अभाव में गेहुं पडा रहा। इसकी निगरानी पर ही पिछले 5 सालों में 25 लाख से ज्यादा के व्यय की बात सामने आ रही है।वर्ष 2020-21 में समर्थन मुल्य पर…

Read More

डायवर्सन योजना के काम में अतिरिक्त मशीनें लगाकर करने को कहा गया: कान्ह डायवर्सन का कार्य 71फीसदी हुआ

उज्जैन । 919.14 करोड की प्रशासकीय स्वीकृति की कान्ह डायवर्सन योजना का काम 71 प्रतिशत हो चुका है। मई 2027 तक इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश मेलाअधिकारी सह संभागायुक्त  आशीष सिंह ने गुरूवार को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसी तरह जिला चिकित्सालय के सामने बन रहे मेडिकल कॉलेज का कार्य भी 68 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक बिल्डिंग, हॉस्पिटल और हॉस्टल आदि का कार्य जून माह तक पूर्ण करने के लिए कहा है।गुरूवार को सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण तथा…

Read More

पुलिस  जन सुनवाई शिकायत निवारण शिविर  मे  14 शिकायतों के निराकरण हेतु दिये निर्देश 67 आवेदक पहुंचे.

नीमच।  –  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं  शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 13.10.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय…

Read More

अफीम-क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित: DM ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

नीमच। जिला दण्डाधिकारी  हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 27 नवंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा। उक्त प्रभावशील अवधि में इस आदेश का उल्लंघन धारा 223 भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच…

Read More

किसान के मकान में लगी आग, गर्भवती भैंस की मौत :मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

उज्जैन। “देर रात में उंडासा क्षेत्र में एक किसान के मकान में आग लग गई। “देर रात का समय होने पर जानकारी देरी से सामने आई जिसके चलते किसान की एक गर्भवती भैंस की जलने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो फाइटर मौके पर पहुंची थी।चिमनगंज थाना क्षेत्र के उंडासा में विकास मालवीय का मकान बना हुआ है जो खेती किसानी करता है। बुधवार गुरुवार रात उसके मकान में अचानक आग लग गई। किसान परिवार को जानकारी लगते से पहले आज में…

Read More

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश में 8 आरोपी गिरफ्तार और 55,620 रुपये नकद जब्त

मक्सी।शाजापुर के मक्सी में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 55,620 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।” “जिले में अवैध गतिविधियों एवं सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में थाना मक्सी पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। 15 अक्टूबर 2026 को मक्सी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक तुके सिंह धोलिया रात्रिकालीन इंतजाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मदन…

Read More

एबी रोड पर वाहनों का जमावडा, बस स्टैंड चौराहे से थाने तक लगा जाम, राहगीर होते रहे परेशान

 सारंगपुर।त्योहारों का सीजन, मंडियों में पहुंचने लगी किसानों की फसल और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन… इन सबके बीच सारंगपुर की यातायात व्यवस्था लडखडाने लगी है। नगर के प्रमुख मार्ग पुराने एबी रोड पर वाहनों का दबाव बढने से आए दिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं। बुधवार को बस स्टैंड चौराहे से थाने के पास मालवा ट्रेडर्स के सामने तक वाहनों की कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका, तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सड़क पर वाहन, रास्ते में रुकती रफ्तार-इन…

Read More

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से कई विधायक लापता:जलसंरक्षण को लेकर कई बातों पर बनी सहमति

इंदौर। एक तरफ तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से यह शिकायत करते हैं कि सीएम डॉ.मोहन यादव से 15-15 दिन बात नहीं हो पाती, दूसरी तरफ वे खुद ही मुलाकात से बचते रहते हैं।      आज भोपाल में कैबिनेट की बैठक थी, लेकिन मत्री विजयवर्गीय ने एक बार फिर उससे दूरी बना ली। विजयवर्गीय ने आज एआईसीटीएसएल ऑफिस में जल संकट पर बैठक बुला ली थी, हालांकि इसमें मंत्रीजी सहित 4 विधायक ही पहुंचे। 9 में से चार विधायक ही पहुंचे-बैठक में मंत्रीजी के अलावा विधायक…

Read More

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को 1 वर्ष की जेल व 50,000/- रुपए जुर्माने की सजा

चेक बाउंस के मामले में सजा महिदपुर। न्यायालय श्रीमान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महिदपुर जिला उज्जैन ( श्री कमलेश सनोडिया सा.) के समक्ष प्रचलित आपराधिक अपील क्रमांक CRA 43/2026 में आज दिनांक 14/10/2026 महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए आरोपी की और से दिए गए सभी तर्कों को अमान्य करते हुए अधीनस्थ न्यायालय के निर्णय की पुष्टि की है, जिसमें आरोपी अशोक कुमार तिवारी पिता पूरालाल तिवारी(सुतार )निवासी ग्राम जगोटी तहसील महिदपुर को 1 वर्ष की सजा व 50000/- जुर्माने के साथ जेल महिदपुर भेजा गया है। मामला यह था कि परिवादी…

Read More