इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक महिला ने बुधवार को एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मृतका सोनू सिसौदिया (43) पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिसौदिया निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। बुधवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ने पर बेटा उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
चैकिंग में युवकों के पास मिली 15 ग्राम ड्रग्स
उज्जैन। वाहन चैकिंग के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोक तलाशी ली गई तो उनके पास से मादक पदार्थ ड्रग्स बरामद हो गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि मंगलवार रात वाहन चैकिंग पाइंट लगाया गया था। इस दौरान पालखंदा टोल प्लाजा की ओर से तेजगति में आ रही बाइक पर सवार 2 युवको को रोका गया। दोनों ने बचकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पाइंट पर बेरिकेटिंग होने पर दोनों को पकड़…
Read Moreबदमाशों ने ईदगाह के पास रात में फोड़े 5 वाहनों के कांच -शाम तक दर्ज नहीं कराई शिकायत, कैमरे खंगाल रही पुलिस
उज्जैन। ईदगाह के पास मंगलवार-बुधवार रात बदमाशों ने 5 वाहनों के कांच फोड़ दिये। सुबह मामला सामने आने के बाद शाम तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह के पास बनी कालोनी में रहने वाले लोगों द्वारा अपने चार पहिया वाहनों के साथ परिवहन के वाहनों को रात में मार्ग के किनारे घरों के बाहर खड़ा किया जाता है। बुधवार सुबह चार से पांच वाहनों के कांच फूटे होना सामने…
Read Moreएसआई की सर्तकता से वापस सुरक्षित लौटी बालिका
उज्जैन। सूनासान रास्ता और रात केअंधेरे में तेजी से हाथ में बैग लेकर जाती बालिका को घर लौट रहे एसआई ने देखा तो बालिका को रोक लिया। बालिका घर छोड़कर भाग रही थी। एसआई ने अनहोनी होने से पहले उसे वापस सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया। घट्टिया थाना एसआई अलकेश डांगे मंगलवार-बुधवार रात 1 बजे ड्युटी खत्म होने पर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान थाना परिसर ग्राउंड की ओर से तहसील कार्यालय तरफ फोरलेन की ओर हाथ में बैग लेकर अकेली बालिका अंधेरे में सुनसान रास्ते…
Read Moreजबरन खिलाई गई थीको सल्फास की गोली – 8 दिन बाद पति के साथ सास-ससुर गिरफ्तार
उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई नव विवाहिता ने तहसीलदार को बयान में बताया था कि उसे जबरदस्ती पति और सास-ससुर ने सल्फास की गोली खिलाई। नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में रहने वाली नवविवाहित प्रिया पति बालकदास बैरागी 25 साल को 2 जून को नागदा से उज्जैन रैफर किया गया था उसकी हालत गंभीर बनी हुई…
Read Moreरेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर 9 दिनों में तीसरी वारदात महिला यात्री के गले से उड़ाई 2 तोला वजनी चेन
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर कुछ दिनों से बदमाशों को गिरोह सक्रिय दिखाई दे रहा है, जो महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चेन-मंगलसूत्र उड़ा रहा है। एक बार फिर रतलाम की यात्रा करने प्लेटफार्म नम्बर 7 पर पहुंची महिला की 2 तोला वजनी चेन चोरी कर ली गई।पिपलीनाका क्षेत्र की रहने वाली हेमलता कोठारी मंगलवार को रतलाम की यात्रा करने के लिये रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 पर पहुंची थी। जहां साप्ताहिक ट्रेन हैदराबाद-जयपुर का इंतजार कर रही थी। इस दौरान काफी भीड़ थी, ट्रेन के आने पर…
Read Moreयुवक के साथ 15 माह बाद मिली लापता बालिका
उज्जैन। रिश्तेदार के यहां पंवासा थाना क्षेत्र के गलपुरा में रहने वाली नाबालिग 21 फरवरी 2025 को रात के समय लापता हो गई थी। परिवार के सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। नाबालिग के पास मोबाइल नहीं था जिसके चलते उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। वहीं परिवार ने किसी युवक की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी थी। जिसके चलते नाबालिग का…
Read Moreमेयर इन काउंसिल की मुहर:आवासीय परियोजना, मुआवजा और अवैध मांस दुकानों पर सख्ती कवेलू कारखाना भूमि पर 814 आवासीय इकाइयों को मंजूरी, मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावितों को 2.24 करोड़ से अधिक मुआवजा स्वीकृत
उज्जैन। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर विकास, आवास, मार्ग चौड़ीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत 16 मई 2026 को आयोजित एमआईसी बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि से हुई। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। परिषद ने उज्जैन में सीवरेज और एसटीपी कार्यों…
Read Moreमीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास, भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, संविधान बचाने का लिया संकल्प
उज्जैन। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया। गांधी और अंबेडकर के चित्र लेकर किया विरोध शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर के चित्र हाथों में लेकर नामांकन निरस्त…
Read Moreदिन में गायब हो जाती हैं चौड़ी सड़कें, रात में लौटता है उनका असली स्वरूप दुकानों के बाहर पसरा सामान बना यातायात में बाधा, रोज लग रहा जाम
उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके, लेकिन कई प्रमुख मार्गों पर बढ़ता अतिक्रमण इन प्रयासों पर पानी फेर रहा है। स्थिति यह है कि दिनभर दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान चौड़ी सड़कों को संकरा बना देता है, जबकि रात होते ही जब दुकानें बंद हो जाती हैं तब इन सड़कों का वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है। शहर के अनेक व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर से अधिक सामान बाहर सड़क किनारे…
Read More