DRI ने रतलाम जंक्शन पर दबोचा, सूटकेस में बनी थी गुप्त कैविटी   ट्रेन में 1.6 करोड़ की ड्रग के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार   -2 किलो एम्फेटामिन नई दिल्ली से मुंबई ले जाई जा रही थी

रतलाम/उज्जैन।  रेवेन्यू इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट DRI ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया।  सूचना के आधार पर नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में सवार नाइजीरियन महिला को पकड़ लिया गया। इनपुट पर DRI की टीम ने महिला को 6 अगस्त को रतलाम जंक्शनपर ट्रेन रुकते ही घेराबंदी कर पकडा है। DRI अफसरों ने महिला के ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें एक गुप्त पाकेट मिला। उसी में भूरे रंग का प्लास्टिक पैकेट छिपाकर रखा था। पैकेट खोलते ही उसमें से सफेद क्रिस्टल…

Read More

ड्यूटी के दौरान गोली चलाने पर अब सीधे FIR नहीं  मध्यप्रदेश में वन कर्मियों को मिला ‘कानूनी कवच’   -पहले मजिस्ट्रियल जांच, फिर सरकार की मंजूरी जरूरी

भोपाल। जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करने वाले वन कर्मियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार नेआग्नेयास्त्रों के प्रयोग पर विशेष कानूनी संरक्षण देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब ड्यूटी के दौरान गोली चलाने वाले वन अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ पुलिस सीधे FIR दर्ज नहीं कर सकेगी और न ही गिरफ्तारी कर सकेगी। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान W.P.(C) No. 2/2026 और BNSS-2023 की धारा 218(3) के तहत लिया गया है। राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही यह तत्काल प्रभाव से…

Read More

महाकाल में श्रावण के 8 दिन: 29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए, शीघ्र दर्शन से 3.5 करोड कमाए

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के बीते 8 दिनों में रेकार्ड तोर्ड श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। इस दरमियान मंदिर समिति को शीघ्र दर्शन की व्यवस्था से 3.5 करोड से अधिक की कमाई हुई है। नो लास नो प्राफिट के आधार पर बेचे जाने वाले लड्डू प्रसादी ही 2.35 करोड से अधिक का बिका है। मंदिर में माताओं के लिए शिशु आहार कक्ष की शुरूआत भी कर दी गई है।29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए-सावन और भादो में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का रेला…

Read More

उज्जैन विकास प्राधिकरण की शिप्रा विहार व्यवसायिक योजना “चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए”…! -50 करोड से अधिक खर्च किए और अब संधारण पर प्रतिमाह लाखों का व्यय

उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण की व्यवसायिक योजना जमीन पर आते ही फूस्स हो गई है।“चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए” वाले हाल कायम हो गए हैं। शिप्रा विहार क्षेत्र में इसे करीब 50करोड रूपए  से अधिक व्यय कर अंजाम दिया गया था लेकिन योजना पूर्ण होने के उपरांत इसमें एक भी भूखंड नहीं बिक सका है। हाल यह हैं कि “सोने से घडावन” महंगी साबित हो रही है और योजना के निर्माणों के रखरखाव में भी जमकर खर्च किया जा रहा है।विकास प्राधिकरण वर्ष 2023-24 के…

Read More

बड़ुद विवाद पर उठे सवाल: ग्रामीणों का सनावद थाने पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

सनावद। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ुद में हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष रैली के रूप में सनावद थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मारपीट के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा दर्ज किए गए एक अन्य आपराधिक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।पीड़ित दिलीप तंवर पिता बाबू तंवर ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे राजेश, रवि, सुरेश, अरुण, भोला, गौतम और मनोज कोली सहित अन्य लोग उनके घर में…

Read More

पुलिस ने निकाला दुष्कर्म के आरोपियों का जुलूस,3 मोटरसाइकिल भी जप्त

टांडाधार- दिनांक 03.08.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे ग्राम कालीदेवी में पीड़िता अपने घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान उसका जीजा दीपक अपने साथी करमसिंह एवं अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिलों से वहां पहुंचा। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन घर से उठाकर अपहरण कर लिया। विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी पीड़िता को मोटरसाइकिल से ग्राम नरवाली के जंगल में ले गए, जहां मुख्य आरोपी करमसिंह द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन परिजनों द्वारा तलाश किए…

Read More

महिला का वेश बनाकर भिक्षावृत्ति कर रहे लोगों को5 किन्नरों ने जमकर पीटा

जगोटी। समीपस्थ ग्राम खुरचनिया प्रताप में सोमवार को सावन मास में महिला का वेश बनाकर नेग व भिक्षावृत्ति कर रहे तीन लोगों को जगोटी से पहुंचे पांच किन्नरों ने जमकर पीटा, फिल्मी तर्ज पर लाठी चलाते हुए किन्नरों ने उनके कपड़े फाड़ कर नंगा कर दिया व बीच बचाव करने वाले ग्रामवासियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज भी की गई, इस घटना का वीडियो वायरल होते ही जगोटी क्षेत्र के गांवों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हर साल सावन माह में विभिन्न गांवों में भिक्षुओं…

Read More

फव्वारा चौक पर रात 11 बजे चेन स्नेचिंग की वारदात:बाइक से आए थे दो बदमाश,

उज्जैन। व्यावसायिक क्षेत्र फव्वारा चौक पर रात 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। दंपति कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। चेन दो तोला वजनी होना बताया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार डाबरी पीठा में रहने वाले मुकेश नीमा फव्वारा चौक पर नीमा ड्रायफ्रूट दुकान संचालित करते हैं। रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे। भोजन करने के बाद प्रतिदिन की तरह रात में पत्नी के साथ पैदल टहलने के लिए फव्वारा चौक तक आए थे। चौक का राउंड लगाकर…

Read More

11.4 ग्राम MD ड्रग्स केस में फरार आरोपी गिरफ्तार: पहले से दर्ज हैं तीन केस

इंदौर।क्राइम ब्रांच इंदौर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहिद पिता अब्दुल सतार मंसूरी (26) निवासी फिरदौस नगर, ताज नगर, इंदौर है। वह पेशे से AC सुधारने का काम करता है। क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।पहले ही 11.4 ग्राम MD ड्रग्स हो चुकी थी जब्त-क्राइम ब्रांच ने पहले आरोपी अल्फेज…

Read More

पूर्व कोचिंग टीचर ने छात्रों को ठगा:एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों रुपये

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पूर्व कोचिंग ट्रेनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी कोचिंग के तीन पूर्व छात्रों को नौकरी का झांसा देकर करीब 3.68 लाख रुपए ले लिए और उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वैभव मेहता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।कोचिंग में ट्रेनिंग देता था आरोपी वैभव-पुलिस के अनुसार, पीड़ित अमित कुमार प्रजापति, रितेश वर्मा और मनस्वी गेहलोत ने वर्ष…

Read More