उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर-1 से महाकाल चौराहे तक 80 फीट मार्ग की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग को स्मार्ट सिटी बनाने वाला है। नगर निगम उज्जैन की और से स्मार्ट सिटी को साईड क्लीयर कर देना है। इस मार्ग के बनने के साथ ही नीलकंठ द्वार से चौराहा तक 24 मीटर एवं उसके आगे चौराहा से कमरी मार्ग तक 20 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है। इससे भविष्य में पूरा सवारी मार्ग चौडा हो जाएगा।श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 से लेकर चौराहा तक…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
मैदान बचाओ समिति का धरना, हाइकोर्ट में याचिका खारिज
नीमच।- शहर के मध्य स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में भवन निर्माण को रोकने और खेल मैदान को यथावत रखने की आवाज उठाते हुए मैदान बचाओ समिति में 28 दिन तक अपना आंदोलन जारी रखा। जिसके साथ ही हजारों लोगों के हस्ताक्षर अभियान के बाद हाई कोर्ट जाने पर वहां उनकी याचिका खारिज कर दी l शहर में चले विरोध के बाद मैदान बचाने की लडाई को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। स्कूल क्रमांक-2 के ऐतिहासिक खेल मैदान पर न पर प्रस्तावित सांदीपनी (सीएम राइज) स्कूल का स्थल बदलने…
Read Moreमातृशक्ति के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन:निर्माण कार्य हुआ स्वीकृत
उज्जैन /बड़नगर। दोराया कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आखिरकार भूमिपूजन हुआ। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग और बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए करीब 65 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ ।उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में दो बार टेंडर प्रक्रिया आयोजित की गई थी, परंतु दोनों बार टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके चलते पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलजमाव की मार झेल रही थी। इस समस्या को लेकर मातृशक्ति ने नगर पालिका का घेराव…
Read Moreनाकाबंदी में पकड़े गए दो पिकअप, 9 गौवंश मुक्त: पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार
सनावद। अवैध रूप से गौवंश परिवहन की सूचना पर सनावद पुलिस ने खरगोन रोड स्थित रेवा गुर्जर बायपास पर नाकाबंदी कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जांच में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 9 गौवंश मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया।मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों से गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बायपास पर…
Read Moreमुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जांच को लेकर राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सारंगपुर।देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर रोहित बम्हौरे को ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से यह ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली पर टिकी है, जिसकी जिम्मेदारी संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निर्वाचन आयोग की है। हालांकि, वर्तमान में मतदाता…
Read Moreमादा तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिलने पर की गई कार्यवाही
बड़वानी। 30 सितंबर2026मेंएक मादा तेन्दूआ की मृत्यु की घटना 29 सितंबर को राजस्व क्षेत्र जगदीश पिता बद्री निवासी रेहगून के खेत में बीट सजवानी सबरेंज सिलावद, वन परिक्षेत्र बड़वानी के अंतर्गत प्रकाश में आया। जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया पश्चात 30 सितंबर को डॉग स्क्वाड व वन विभाग के दल द्वारा घटना स्थल एव उसके आस-पास छानबीन की गई। किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि फंदा, जाल, जहर खुरानी नही पाया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. महेन्द्र बघेल वेटनरी असिस्टेंट सर्जन…
Read Moreफ्यूजन फाइनेंस एजेंटों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बाग। फ्यूजन फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों से लूट के मामले में बाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित करीब 1.80 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को चेतन ठाकुर अपने साथी के साथ खारपूरा-लॉन्गसरी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया और कलेक्शन की राशि, बाइक एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए…
Read Moreस्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIRदर्ज
इंदौर।इंदौर के तिलक नगर इलाके में एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक रहवासी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक, 58 वर्षीय राजीव जोशी की शिकायत पर पुलिस ने विजय, पुत्र पप्पू बौरासी (निवासी- बड़ी ग्वालटोली) के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।राजीव जोशी ने बताया कि विजय आए दिन डॉग के साथ राह चलते मारपीट करता है। मंगलवार शाम को वह बालकनी में खड़े थे। इस दौरान उन्होंने…
Read Moreनिगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा
इंदौर। छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हुआ है।एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर…
Read Moreन्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा
उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट और 19 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था। रात के तापमान में आई गिरावट के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज की गई। शासकीय वेधशाला पर दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार वर्षाकाल समाप्त होेने में एक दिन शेष बचा है। अब बारिश…
Read More