उज्जैन। भगवान श्री पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में मंदिर प्रबंध समिति यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती दर पर भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने की तैयारी में लगी है। इसको लेकर सभी कार्रवाई अंजाम दे दी गई है। बहुत जल्द यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। भोजनशाला में सामान्य भोजन थाली मात्र 60 रुपए में उपलब्ध होगी। कैंटीन में चाय 10 रुपए, कॉफी 12 रुपए, लस्सी 20 रुपए, छाछ 10 रुपए तथा दही 20 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति के सचिव…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट -प्रारंभिक जांच में श्रद्धालुओं की गलती सामने आई,दोनों सुरक्षाकर्मियों को हटाया
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर से दर्शनार्थियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का विडियो वायरल हुआ है। घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है। मंदिर प्रबंध समिति के सुरक्षा प्रभारी जयंत राठौर के अनुसार सामान्य दर्शन की लाईन में लगे श्रद्धालुओं ने बेरिकेडस लांघकर शीघ्रदर्शन की लाईन में प्रवेश किया था। रोकने गए सुरक्षाकर्मियों की कालर पकडी थी। विरोध के कारण ऐसी प्रतिक्रिया हुई। हालांकि दोनों सुरक्षाकर्मियों को पाईंट से हटा दिया गया है। जांच की जा रही है। महाकाल मंदिर में एक बार…
Read Moreअधिक मास में मंदिरों के आजू-बाजू परेशान होते श्रद्धालू लघुशंका स्थलों पर ताले,घाट पर कपडे बदलने के लाले84 महादेव मंदिरों के पास अतिक्रमण जैसे हाल, श्रद्धालुओं की सुविधा बेहाल
उज्जैन। अधिकमास में शहर के 84 महादेव मंदिरों,नो नारायण मंदिरों एवं सप्तसागर के आजू-बाजू श्रद्धालुओं को परेशान होते देखा जा रहा है। खासकर महिला श्रद्धालुओं को। इन धर्मस्थलों के आसपास लघुशंका स्थलों पर ताले लगे हुए हैं और धर्म मास में घाट पर कपडे बदलने के लाले हैं। 84 महादेव मंदिरों के आसपास पक्के अतिक्रमण किए गए हैं। श्रद्धालु को सिर्फ दुधारू गाय बना दिया गया है। मंदिर से जुडी सुविधा के उपयोग का हकदार नहीं ऐसे हाल बना दिए गए हैं। धार्मिक मास का अंतिम दौर चल रहा है।…
Read More12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम
इंदौर। परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।परिजनों के अनुसार, छात्रा ने…
Read Moreमहाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट:दोनों सुरक्षाकर्मियों को हटाया
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर से दर्शनार्थियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का विडियो वायरल हुआ है। घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है। मंदिर प्रबंध समिति के सुरक्षा प्रभारी जयंत राठौर के अनुसार सामान्य दर्शन की लाईन में लगे श्रद्धालुओं ने बेरिकेडस लांघकर शीघ्रदर्शन की लाईन में प्रवेश किया था। रोकने गए सुरक्षाकर्मियों की कालर पकडी थी। विरोध के कारण ऐसी प्रतिक्रिया हुई। हालांकि दोनों सुरक्षाकर्मियों को पाईंट से हटा दिया गया है। जांच की जा रही है।महाकाल मंदिर में एक बार फिर…
Read Moreनिगम के कार्यों में ठेकेदारों की रुचि नहीं, नगद भुगतान वाले कामों में ठेकेदारों की बाढ़
उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों को लेकर ठेकेदारों की घटती रुचि अब चिंता का विषय बनती जा रही है। नगर निगम परिषद का कार्यकाल साढ़े चार वर्ष के करीब पहुंच चुका है और लगभग 7-8 माह बाद नए महापौर एवं पार्षदों के चुनाव होने हैं। ऐसे में कई पार्षद स्वयं को विकास कार्यों के मामले में उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बार-बार रिकॉल हो रहे टेंडर-पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में आवश्यक…
Read Moreदान पेटी से चोरी:3जीर्णोद्धार के लिए जमा की जा रही थी राशिले गए बदमाश
उज्जैन।राज रॉयल एनक्लेव कॉलोनी स्थित हिमानेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें तीन साल से जमा की जा रही राशि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला।मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित राज रॉयल एनक्लेव कॉलोनी का है। यहां स्थित हिमानेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश घुसे और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।मंदिर में बिखरा…
Read Moreमटन दुकानों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कहा-दुकानें बाहर हुईं तो महापौर का दूध से स्नान कराएंगे,पहले भी किए थे दावे
उज्जैन।उज्जैन शहर में शराबबंदी के बाद अब मांस-मटन और मछली की दुकानों को नगर सीमा से बाहर करने का मुद्दा फिर गरमा गया है। महापौर द्वारा दावा किए जाने के बावजूद एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पेश नहीं हो सका, जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताई है। संगठनों ने जनप्रतिनिधियों की निर्णय क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि महापौर शहर से मटन दुकानों को हटाने में सफल होते हैं तो उनका दूध से स्नान कराया जाएगा।धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही शराब की दुकानों…
Read Moreकलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, दो बदमाश बैग छीनकर भागे; 3 थानों की पुलिस जांच में जुटी
इंदौर।इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में गुरुवार रात एक कलेक्शन एजेंट से करीब 30 लाख रुपए की लूट हो गई। एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।बैग में बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन रखा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसे रोका, धमकाया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
Read Moreयुवक की आत्महत्या मामले में पत्नी-साली पर केस: अपने नाम कराना चाहती थी संपत्ति
इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर की गई है। युवक ने 8 जून 2026 की रात अपने घर में प्रेस के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।पत्नी और उसकी बहन कर रहे थे…
Read More