रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग और गुलाल,नगर हुआ सराबोर डीजे की धुन पर जमकर थिरके

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में रंगपंचमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। लोग टोलियां बनाकर सुबह से एक दूसरे को रंग लगाने के लिए निकल पड़े थे । सभी उम्र के लोगों ने जमकर रंगपंचमी मनाई। श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए इस कारण लोगों का उत्साह और बढ़ गया और सुबह से ही शहर रंग पंचमी के रंग में रंगा नजर आया। कई स्थानों जैसे फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहा, देवास गेट, कंठाल चौराहा, बुधवारिया पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  फव्वारे से…

Read More

पोहा फैक्ट्री में लगी आग: भूसे से भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

उज्जैन।उज्जैन के दारू गोदाम के पास स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया गया कि फैक्ट्री रोजाना की तरह शाम करीब 6 बजे ही बंद हो जाती है। फैक्ट्री के अंदर रखे धान के भूसे में आग भड़क गई,…

Read More

8 लाख की लूट का :दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; पुलिस नेकिया 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

उज्जैन।उज्जैन के सायरखेड़ी  में हुई 8 लाख रुपए की लूट का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरियादी का दोस्त ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए नकद बरामद किए । शेष रकम की तलाश जारी है।3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी वारदात-पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपए लेकर उज्जैन लौट रहे…

Read More

बुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।  मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले…

Read More

सफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम…

Read More

रंजीश में भाईयों पर हमला, बीच-बचाव में दादा घायल

उज्जैन। माकडोन के ग्राम भगवतपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजीश के चलते दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर 19 साल और उसके भाई विनोदसिंह गुर्जर पर गांव में रहने वाले भगतसिंह, देवीसिंह, निर्भयसिंह, तूफानसिंह, ईश्वरसिंह सहित 4-5 अन्यों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। तभी दोनों भाईयों के दादा इंदूसिंह गुर्जर 80 साल बीच-बचाव के लिये पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माकडोन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को…

Read More

अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आया सांवेर का युवक

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने बिना नंबर की नीली एक्टिवा से अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास किसी को देने आया हुआ है। पुलिस टीम ने तारामंडल के आसपास घेराबंदी की। सूचना के मुताबिक एक युवक एक्टिवा पर दिखाई दिया। जिसे योजना बनाकर पकड़ा गया। उसके पास से झोले मिला, जिसमें देशी शराब भरी हुई थी। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति का नाम सौदान पिता नरसिंह राठौर 41 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला…

Read More

रंगपंचमी पर गेर के लिए ड्रोन से निगरानी होगी:उज्जैन पुलिस ने की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

उज्जैन।उज्जैन में पारंपरिक रंगपंचमी गेर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस ने ड्रोन तकनीक का उपयोग किया है। गेर मार्ग पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है।रंगपंचमी गेर में हजारों नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे गेर मार्ग पर ड्रोन कैमरों से नजर रख रहा है। इसके माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।ऊंचे स्थानों और संकरी गलियों पर विशेष नजर-पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, जो गेर मार्ग के…

Read More

ससुराल में मार पीटकर बहू-बच्चे को ले गए:मायके से आए थे 12 से ज्यादा लोग, वीडियो आया सामने

उज्जैन।उज्जैन के नाका सम्राट नगर क्षेत्र में ससुराल पक्ष ने बहू के मायके पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने और बहू व बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।ड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 से 15 लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और बहू व बच्चे को जबरन अपने साथ…

Read More