प्रेमी संग जहर खाया:देवास से पहुंची युवती, दोनों की मौत; परिवार ने शादी से किया था इनकार

उज्जैन।शाजापुर में गुरुवार शाम एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जहर खाने के बाद युवक ने दोस्त को फोन कर सूचना दी। दोस्त उन्हें जिला अस्पताल ले गया, जहां युवती की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।घटना लालघाटी थाना क्षेत्र के करेडी नाके पर गुरुवार शाम 4.30 बजे की है। सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ (25) और देवास निवासी कशिश परिहार के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। 8 दिन पहले युवती की सगाई उज्जैन में हुई थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment