कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उज्जैन पहुंचा गुरकीरत सिंह का शव

मनोचा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाई

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च को कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है। सांसद अनिल फिरोजिया के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मनोचा के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने गुरकीरत को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाई। शव 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंच गया था। यहां से एंबुलेंस से उज्जैन लाया गया है।

गुरकीरत का शव एंबुलेंस से उतारकर घर के अंदर रखा गया है। जहां गुरकीरत की मां और पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया था। कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 10-12 युवकों ने पहले गुरकीरत की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment