लोक अदालत के दौरान पहुंचे नागरिक कर जमा करने पोर्टल की कमजोरी  ,नागरिकों ने खाए टेबलों के टल्ले -खडे रहकर जमा राशि की पोस्टिंग करवाने की मजबूरी रही

 

उज्जैन। शनिवार को लोक अदालत के दौरान नगर निगम के जोन कार्यालयों पर कर जमा करने की व्यवस्था शहर में की गई थी। इस दौरान देखने में आया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पोर्टल एवं नगर निगम के कर्मचारियों के कारणा नागरिकों को एक से दुसरी टेबल पर टल्ले खाने को मजबूर होना पडा है। यहां तक की पिछले वर्ष की जमा राशि की पोस्टिंग भी नागरिकों को करवाना पडी है।नगर निगम उज्जैन के अंतर्गत 6 जोन पर शनिवार को संपत्तिकर एवं पानी का बकाया एवं अग्रिम पैसा जमा करवाने के लिए लोक अदालत के तहत आयोजन किया गया था। इसे लेकर लोक अदालत की छूट का लाभ उठाने पहुंचे नागरिकों को उस समय हैरानी हुई जब उन्हें उनका पिछला बकाया बताया जा रहा था। हाथ में पिछले वर्ष की रसीद होने के उपरांत भी कम्प्यूटर पर पोर्टल बकाया बता रहा था। कर्मचारियों का कहना था कि इसकी पोस्टिंग नहीं हुई है। खास यह रहा कि नागरिकों ने टेबल दर टेबल पहुंचकर  कर्मचारियों के सहयोग से अपनी राशि की पोस्टिंग भी करवाई और नया कर भी जमा किया है।एक नहीं अनेक मामले सामने आए-लगभग सभी 6 जोन में अग्रिम कर जमा करने वालों को पोस्टिंग की परेशानी से दो-चार होना पडा है। इसमें चेक से भूगतान करने वाल उपभोक्ताओं के मामले ज्यादा सामने आए हैं। चेक से भूगतान की प्रक्रिया में संबंधित उपभोक्ता को एक सामान्य रसीद दी जाती है। चेक क्लीयरिंग होने के बाद उसकी पक्की रसीद उपभोक्ता को जोन कार्यालय लेने जाना पडता है, वो भी करीब एक माह बाद। निगम का लेखा विभाग चेक क्लीयरिंग की जानकारी जोन में भेजता है उसके बाद ही पक्की रसीद मिल पाती है। ऐसे में पिछले वर्ष जिन उपभोक्ताओं ने चेक से भूगतान किया था उनकी पोस्टिंग कंप्यूटर नहीं बता रहा था और संबंधित उपभोक्ता पर पुराना बकाया निकाल रहा था। इस पर उपभोक्ताओं की आपत्ति थी। उपभोक्ता रसीद लेकर पहुंचे और उन्होंने जमा बताया तो काउंटर से उसे पोस्टिंग क्लर्क के पास भेजा गया। अनेक कार्य व्यवस्था के चलते इंतजार के बाद उपभोक्ता की पोस्टिंग हो सकी।पोर्टल अपडेट एवं शिफ्टिग को बताया कारण-जोन में इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने जानना चाहा तो उन्हें बताया गया कि पोर्ट अपडेट एवं अन्य एजेंसी के पास शिफ्टिंग की वजह से ऐसा कई मामलों में सामने आया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment