लहसुन धोखाधड़ी मामले में पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता, फर्जी ट्रक मालिक गिरफ्तार

मन्दसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने कृषि मंडी के एक व्यापारी के साथ 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी लोकेश हरजानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पश्चिम बंगाल डिलीवरी के लिए भेजा गया लहसुन गंतव्य तक नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एच आर 39 जी 8686  नंबर की फर्जी नंबर प्लेट का सहारा लिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक का असली नंबर एम पी 09 बी एम 4221 ट्रेस कर इंदौर निवासी आरोपी ट्रक मालिक जफर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हेरा-फेरी कर अर्जित 8,72,810 रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये मूल्य का आयशर ट्रक जप्त किया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment