उज्जैन। मंगलवार शाम रामघाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। राजस्थान के सिरस से आए एक श्रद्धालु शिप्रा नदी में डूबने लगे, लेकिन मौके पर तैनात SDRF और होमगार्ड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी जान बचा ली। यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब 28 वर्षीय प्रेम कुमार, पिता जयप्रकाश, शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।श्रद्धालु को संकट में देख ड्यूटी पर मौजूद SDRF जवान आशीष यादव और होमगार्ड जवान दीपक पटेल, जितेंद्र सिंह, भेरू सिंह चौहान ने बिना किसी देरी के नदी में छलांग लगा दी। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेम कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया।उज्जैन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु रामघाट और अन्य घाटों पर पूजन-अर्चन के साथ शिप्रा स्नान भी करते हैं। अक्सर बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होता, जिसके कारण वे अनजाने में गहरे पानी में पहुंच जाते हैं।
मघाट पर राजस्थान से आए श्रद्धालु डूबने से बचा:SDRF और होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान;